फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer's murder in village kusumbhi Bhiwani

गांव कुसुंभी में चाकुओं से गोदकर किसान की हत्या

Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer's murder in village kusumbhi Bhiwani
भिवानी। जूई थाना क्षेत्र के गांव कुसुंभी में वीरवार रात को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकुओं से गोदकर किसान की हत्या कर दी। परिजन उसे उपचार के लिए भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया ही था कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुसुंभी निवासी पवन ने बताया कि उसका 51 वर्षीय भाई रमेश वीरवार शाम लगभग 7 बजे खाना खाने के बाद खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसको रास्ते में रोककर चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उन्हें इस बारे में पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। रमेश खून से लथपथ हालत में खेतों के रास्ते में पड़ा था। वे उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीने पर गोदने के चार निशान
पवन ने बताया कि हमलावरों ने रमेश की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की है। चाकुओं से गोदने के चार निशान तो उसके सीने पर हैं। पेट में भी कई बार चाकू घोंपा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हत्या किसने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से नहीं थी दुश्मनी
परिजनों ने बताया कि रमेश की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या के पीछे क्या कारण रहा यह समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करने और हत्यारों का पता लगाने की मांग की है।

जांच की जा रही है
हमें अस्पताल की ओर से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी पता चल सकेगी। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का और हत्यारों के बारे में पता चल सकेगा।
- सतपाल, एसएचओ, जूई थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed