फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer Murdered in Village Bamla dwitya of Bhiwani

Bhiwani: खेत में पानी लगाने के दौरान पड़ोसी से हुआ था विवाद, बामला में किसान की तेजधार हथियार से हत्या

Wed, 02 Nov 2022 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

गांव बामला द्वितीय निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। सदर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र की पत्नी पिंकी ने बताया कि उसका पति 31 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत के पड़ोसी ने उनके पाइप लाइन पर अपना ट्रैक्टर चला दिया।

विज्ञापन
Farmer Murdered in Village Bamla dwitya of Bhiwani
मृतक किसान और गमगीन परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के गांव बामला द्वितीय में एक किसान की रंजिश के चलते मंगलवार रात को तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। किसान का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी की शिकायत पर सदर पुलिस ने एक महिला सहित 13 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। किसान की एक दिन पहले खेत में पानी लगाने के दौरान पड़ोसी द्वारा लाइन पर ट्रैक्टर चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


गांव बामला द्वितीय निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। सदर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र की पत्नी पिंकी ने बताया कि उसका पति 31 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत के पड़ोसी ने उनके पाइप लाइन पर अपना ट्रैक्टर चला दिया। जिस वजह से पाइप टूट गए। इस पर सुरेंद्र ने टोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसके पति को चोटें आई। इलाज कराने के लिए वह अस्पताल आया। अस्पताल से घर आने के बाद उसका पति एक नवंबर की शाम को अपने खेत में गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने उसके पति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। उसके देवर और सास ने पति की हत्या के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह खेत में पहुंचे तो पड़ोसी के खेत में उसके पति का शव पड़ा हुआ था। आरोपी उन्हें देखकर वहां से भाग गए। मृतक के छोटे भाई लीलू ने बताया कि सुरेंद्र दो बच्चों का पिता था। उसका एक लड़का और एक लड़की है। लीलू का आरोप है कि 2010 में भी आरोपियों ने उनके परिवार पर गोली चला दी थी।जिसको लेकर भी विवाद हुआ था। लेकिन अब उसके भाई सुरेंद्र के साथ झगड़ा कर रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों पर दर्ज हुआ हत्या का केस 
सुरेंद्र की हत्या के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी मनीष, बिजेंद्र, राजेश, प्रदीप, सुरेश, रणबीर, संदीप, रेनु, श्रीभगवान, नरेश, भूपेंद्र, प्रेम, बितलु उर्फ विनोद के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 


मृतक सुरेंद्र की पत्नी की शिकायत पर 13 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बुधवार को नागरिक असपताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर सभी हत्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लेगी।  -वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed