फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer, bike, tractor, police complaint

रंजिश में बाइक सवार किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Sat, 17 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
farmer, bike, tractor, police complaint
भिवानी। गांव लेघा भानान में एक किसान पर खेत से घर लौटते समय ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़ित किसान को परिजन इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। तोशाम पुलिस ने घायल किसान के बयान पर गांव के ही रिंकू नामक किसान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव लेघा भानान वासी सतेंद्र उर्फ सतेंद्र ने तोशाम पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 14 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे खेत से बाइक से घर आ रहा था। खेत में ही उन्होंने मकान बना रखे हैं। जब वह थोड़ी दूर ही चला था कि इसी दौरान उसके खेत के पड़ोसी ने उस पर जान से मारने की नीयत से पहले बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर मारी और बाद में उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि वह ट्रैक्टर के बीच में फंसकर बेहोश हो गया। उसी दौरान उसका भाई वहां पहुंच गया था, जिसने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। सतेंद्र ने बताया कि करीब एक साल पहले पड़ोसी खेत मालिक से खेत से बिजली का तार हटाने पर उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed