{"_id":"5d66d4d78ebc3e014b5f87a2","slug":"farmasist-agitation-in-bhawani-bhiwani-news-rtk51453501","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चिताकलीन हड़ताल पर गए फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चिताकलीन हड़ताल पर गए फार्मासिस्ट
विज्ञापन
इंजेक्शन रूम में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ।
- फोटो : Bhiwani
फार्मासिस्ट ने तीन दिन की काम छोड़ हड़ताल के बाद भी मांगें नहीं मानने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए डीसी, एसपी, सिविल सर्जन और प्रधान चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए। वहीं फार्मासिस्ट की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 1300 मरीज परेशान हैं तो दवा वितरण का कार्य संभाल रही स्टाफ नर्सों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टोर से ऑपरेशन थियेटर, दवा वितरण विंडो, इमरजेंसी, वार्ड में दवा सप्लाई में भी समस्या हो रही है और हड़ताल ज्यादा दिन चलती है तो सिस्टम पूरी तरह बिगड़ सकता है।
4600 ग्रेड देने, प्रमोशन चैनल लागू करने, पदनाम बदलकर फार्मेसी ऑफिसर करने, एनएचएमएमआई, आरबीएस, ईएमटी फार्मासिस्ट को नियमित करने की मांग को लेकर फार्मासिस्ट पिछले तीन दिन से काम छोड़ हड़ताल पर हैं।
बुधवार को भी फार्मासिस्ट ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर रोष जताया और सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर बने पार्क में धरना दिया। फार्मासिस्ट की हड़ताल के चलते अब स्टाफ नर्स की ड्यूटी दवा वितरण में लगाई है। ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, लैब, इमरजेंसी, वार्डों में तीन दिन का ही स्टॉक रहता है। ऐसे में स्टोर से सामान लाना पड़ा और स्टाफ नर्सों को भी परेशानी हुई। ओपीडी में बुधवार को एंटी रैबिज के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। हालांकि बाद में स्टाफ नर्स स्टोर से लेकर्र आइं।
विज्ञापन
वहीं दवा वितरण विंडो पर भी ओपीडी में आने वाले करीब 1300 मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। यहां भी व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है और दवा के इंतजार में मरीजों के परिजन आपस में ही झगड़ रहे हैं।
फार्मासिस्ट बोले, मांगें नहीं माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
फार्मासिस्ट ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को प्रधान अनिल झावरी के नेतृत्व में नारेबाजी कर रोष जताया। सभी फार्मासिस्ट ने उपायुक्त सुजान सिंह, डीएसपी विरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, प्रधान चिकित्सा अधिकारी रवींद्र पूनिया को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। फार्मासिस्ट ने कहा कि स्टेट बॉडी के फैसले के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। एक सितंबर को नारनौद में वित्त मंत्री के गृह जिले में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें राज्यभर से फार्मासिस्ट भाग लेंगे।