{"_id":"6645252ea8f83e7822021706","slug":"farm-neighbor-made-liquor-contractor-now-excise-department-served-notice-of-crores-of-dues-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117460-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत के पड़ोसी को बना दिया शराब ठेकेदार, अब एक्साइज विभाग ने थमाया करोड़ों बकाया का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत के पड़ोसी को बना दिया शराब ठेकेदार, अब एक्साइज विभाग ने थमाया करोड़ों बकाया का नोटिस
Thu, 16 May 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी में शराब का कारोबार करने वालों पर कलानौर निवासी एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि उसके नाम से शराब ठेके लेकर उसे कागजों में शराब कारोबारी बना डाला। अब एक्साइज विभाग के करोड़ों के बकाया के नोटिस उसे थमाए जा रहे हैं। वहीं उसकी साढ़े तीन एकड़ भूमि भी अटैच कर दी है। इस मामले की शिकायत भी उसने उच्चाधिकारियों व सरकार को दी है।
कलानौर निवासी रोहताश ने बताया कि उसके खेत के पड़ोसियों ने उसे बहकाकर व लालच देकर उसके नाम से शराब ठेके ले लिए। उसे दस से 15 हजार रुपये महीने देने की बात कही गई थी। लेकिन उसके पास भिवानी आबकारी विभाग से लाइसेंस फीस जमा नहीं कराने का नोटिस आया। उसने आबकारी विभाग में पता किया तो उसे पता चला कि लगभग 5,52,61,937 रुपये बकाया है। आबकारी विभाग ने अब उसकी साढ़े तीन एकड़ भूमि भी अटैच कर दी है। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जिसकी शिकायत पर भिवानी में आर्थिक अपराध शाखा भी मामले की जांच में जुटी है। संवाद