{"_id":"662c44469a193b7e5e0adffa","slug":"farewell-ceremony-organized-in-womens-college-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116568-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला महाविद्यालय में हुआ विदाई समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला महाविद्यालय में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
Sat, 27 Apr 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी में विदाई समारोह में मौजूद स्टाफ व छात्राएं।
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें मानविकी, वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष की सभी छात्राएं शामिल रहीं। विदाई पार्टी में छात्राओं ने कैटवॉक, नृत्य, गायन के माध्यम से आनंद लिया।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में बिताए गए ये दिन प्रत्येक मानव के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इस समय की मित्रता, अध्ययनशीलता एवं विभिन्न विधाओं में प्रतिभा संपन्नता उसके आगामी जीवन की आधारशिला बनती है। इन्हीं पलों को और अधिक स्वर्णिम और यादगार बनाने के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। यहां से सभी छात्राएं भिन्न-भिन्न दिशाओं में बंट जाएगी। भविष्य में भी यदि किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो उसके लिए तत्पर रहेंगे।
वाणिज्य संकाय से बिपाशा, विज्ञान संकाय से काजल सैनी तथा मानविकी संकाय से प्रिया को मिस फेयरवेल चुना गया। इसी क्रम से कोमल, खुशबू और हिमानी को मिस परफेक्ट चुना गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. ज्योति, प्रो. मोनिका और प्रो. सुमन शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. विजेता, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. ईशा, प्रो. कविता, प्रो. सुमित्रा व प्रो. अनीता शर्मा, प्रो. आशा, डॉ. रूपम, प्रो. प्रीति, प्रो नवीता मौजूद रहे।