{"_id":"662ed9411d8b2dea72018bc7","slug":"farewell-ceremony-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116669-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, साझा किए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, साझा किए अपने अनुभव
Mon, 29 Apr 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। तकनीकी शिक्षण संस्थान टीआईटी काॅलेज में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में संस्था निदेशक प्रो.जीके त्यागी ने मुख्य अतिथि राजीव पांडेय गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड का स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अंबिका एवं दीप्ति के नृत्य से हुई। हरियाणवी लोक नृत्य ने हरियाणा की संस्कृति और कला की झलक दिखाई। वंशिका ने गीत प्रस्तुत किया और महिमा के एकल नृत्य ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रो. जीके त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीआईटी कॉलेज पिछले 80 वर्षों से उत्कृष्ट अभियंता एवं प्रबंधक देश और विदेशों को प्रदान करता रहा है। इस सत्र में विदा होने वाले विद्यार्थी भी इसी कड़ी में देश के आर्थिक और तकनीकी विकास में अहम योगदान देंगे।
मुख्य अतिथि राजीव पांडेय ने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण को निखारते हैं। कार्यक्रम के अंत में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने चार वर्ष के काॅलेज अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. जसमीत, डाॅ. अन्नू, चारूमणि, वैभव, लीनूसमिता, प्रियांसी, दीप्ति, लक्षिता, लीमा पटनायक, साहिल आदि मौजूद रहे।