फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Family members teased two daughters before marriage

Bhiwani News: परिजनों ने शादी से पहले निकाली दो बेटियों की घुड़चढ़ी

Sat, 23 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Family members teased two daughters before marriage
बवानीखेड़ा क्षेत्र में लड़कियों की घुड़चढ़ी निकलवाते परिजन। 
बवानीखेड़ा(भिवानी)। गांव पुर में बेटियों के विवाह से पूर्व गांव में घुड़चढ़ी निकालकर लड़कियों के पिता पवन कुमार ने क्षेत्र में अनोखी पहल की है। दोनों लड़कियों की घुड़चढ़ी निकाल लड़कियों के माता-पिता ने लड़का-लड़की एकसमान का संदेश दिया।
विज्ञापन

बेटियों के सम्मान में बढ़ावे को लेकर बुधवार को गांव पुर में दो लड़कियों की घुड़चढ़ी निकाली गई। जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने नाच-गाकर पर अपनी खुशी मनाई। परिजनों ने बताया कि गांव पुर में अपनी दो लड़कियों की घुड़चढ़ी निकाल वे बेहद खुश है और परिवार में भी बड़ी खुशी से उन्होंने अपनी दोनों लड़कियों को बेटे की तरह ही पालन-पोषण किया है। उनकी दोनों लड़कियों की इच्छा थी कि उनकी गांव में घुड़चढ़ी निकाली जाए। उनका उद्देश्य है कि समाज में लड़का-लड़की में भेदभाव न समझ लड़कियों को भी बेटे का दर्जा मिल सके।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बवानीखेड़ा के गांव पुर पहले भी हर घर बेटी के नाम से एक पहल की शुरुआत कर चुका है। जिसमे घरों के बाहर लड़की के नाम से प्लेट लगाई गई है। ताकि लड़कियों की पहचान को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed