फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Families of victims of the 1984 anti-Sikh riots will receive jobs through HKRN.

Bhiwani News: 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को एचकेआरएन के माध्यम से मिलेगी नौकरी

Tue, 16 Dec 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Families of victims of the 1984 anti-Sikh riots will receive jobs through HKRN.
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में प्रभावित परिवारों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से नौकरी देने का निर्णय लिया है। यह नियुक्तियां निगम के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के प्रावधानों के तहत योग्यता के आधार पर की जाएंगी। नौकरी हरियाणा राज्य में ही दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए लिया गया है जिनके किसी सदस्य की वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में हरियाणा या हरियाणा से बाहर मृत्यु हुई थी जबकि परिवार हरियाणा का निवासी है। जिले से संबंधित प्रभावित परिवार 17 दिसंबर को सायं 5 बजे तक लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय, कक्ष संख्या 88 में आवश्यक दस्तावेज व जानकारी जमा करवा दें ताकि उन्हें समय रहते सरकार को भेजा जा सके।
विज्ञापन

---------------
यह दस्तावेज चाहिए आवेदन के लिए

आवेदन के लिए मृतक का नाम, मृत्यु की तिथि व स्थान, मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति, एफआईआर की प्रति अथवा अन्य संबंधित दस्तावेज होने चाहिए। जिस पारिवारिक सदस्य को नौकरी दी जानी है उसका नाम, आधार नंबर व शैक्षणिक योग्यता, मृतक के साथ संबंध, आयु व जन्म तिथि, श्रेणी (एससी, ओबीसी, एसटी या सामान्य), पीड़ित परिवार का रिहायशी प्रमाण पत्र (हरियाणा अथवा वर्तमान निवास स्थान—यूटी या अन्य राज्य) तथा नौकरी पाने वाले सदस्य के पक्ष में परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा एनओसी, शपथ पत्र और सहमति पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे। डीसी साहिल गुप्ता ने पात्र परिवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed