फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake registry of three plots went viral and Mamanchand absconded

तीन प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री वायरल तो मामनचंद फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fake registry of three plots went viral and Mamanchand absconded
भिवानी। नगर परिषद के निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद ने भी अपने पद का दुरुपयोग कर नगर परिषद के तीन प्लॉट बेच डाले। यह हम नहीं बल्कि वीरवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तीन प्लॉटों की रजिस्ट्रियां बयान कर रही है। जिन्हें नियमों को ताक पर रखकर करवाया गया। इन रजिस्ट्रियों से अकाउंटेंट सुरेश ने ही 25 लाख रुपये कमीशन लिया। पुलिस ने उससे दो लाख रुपये बरामद किया। सुरेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक और दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी मामनचंद फरार हो गया है। पुलिस आरोपी कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, दूसरे अकाउंटेंट संजय बंसल से भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

जमीन घोटालों की जांच शुरू होते ही खुलासे होने लगे हैं। प्राथमिक खुलासा तीन रजिस्ट्रियों का है। जिसमें निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद ने ऑटो मार्केट के पास के तीन प्लॉट फर्जी तरीके से बेचे।
विज्ञापन

मामनचंद और उसके नजदीकी हुए फुर्र
तीन रजिस्ट्रियां सामने आने के बाद निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद फरार हो गया है। उसके दोनों फोन भी स्विच ऑफ चल रहे है। वह और उनके नजदीकी फरार है। इससे पहले व्यापारी विनोद, निवर्तमान प्रधान रण सिंह यादव के पीए ललित यादव, तत्कालीन सचिव राजेश महता भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख का कमीशन, दो लाख बरामद
जमीन घोटाले की जांच के लिए नियुक्त एसआईटी ने अकाउंटेंट सुरेश को एक दिन और संजय बंसल को तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान सुरेश कुमार ने खुलासा किया कि उक्त तीन फर्जी रजिस्ट्रियों के बदले उसे 25 लाख रुपये मिले। आर्थिक अपराध शाखा की एसआईटी ने उससे दो लाख रुपये बरामद किए।
संजय यादव से फिर नहीं हुई रिकवरी
तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव को पुलिस टीम ने तीसरी बार रिमांड पर लिया। तीसरी बार भी उससे रिमांड के दौरान कोई रिकवरी नहीं हुई। आरोपी को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वर्जन
जमीन घोटाले में आरोपी सुरेश ने 25 लाख रुपये वसूलने की बात कबूली है। जिससे दो लाख रुपये की रिकवरी हुई है। मामनचंद फरार चल रहा है। आरोोप की तलाश की जा रही है।
-अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed