फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expressed anger by protesting against broken covers of sewer line

सीवर लाइन के टूटे ढक्कनों के विरोध में धरना देकर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger by protesting against broken covers of sewer line
तोशाम रोड स्थित रुद्रा कॉलोनी में सड़क के बीच टूटे मैनहॉल के ढक्कन के पास धरने पर बैठे निवर्तमान ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्य मार्ग के बीच टूटे सीवर लाइन मैनहोल के ढक्कन के विरोध में निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान व पूर्व पार्षद बृजलाल जोगी ने बीच सड़क पर धरने देकर रोष जताया। धरने की सूचना पर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां मैनहोल के टूटे हुए करीब तीन ढक्कन बदले।
विज्ञापन

निवर्तमान व पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानबूझकर कमजोर ढक्कन लगवाते हैं, जो जल्द ही टूट जाते हैं। आईएसआई मार्का के ढक्कनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान और पूर्व पार्षद बृजलाल जोगी ने रुद्रा कॉलोनी में तोशाम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच बने सीवर मैनहोल के टूटे ढक्कन के विरोध में वहीं पर धरना दिया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि फिलहाल सीवर मैनहोल पर लोकल ढक्कनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिनकी कीमत 1250 रुपये है, जबकि अच्छी क्वालिटी के आईएसआई मार्का के ढक्कन 2000 रुपये तक आते हैं। ये लोकल ढक्कन ज्यादा लोड सहन नहीं कर पाते, जिसके कारण ये जल्दी टूट जाते हैं। महज 700 रुपये बचाने के चक्कर में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मोटा नुकसान कर रहे हैं, क्योंकि लोकल ढक्कन बार-बार बदलने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसतन हर साल 1000 से 1500 तक सीवर ढक्कन बदले जाते हैं। अगर आईएसआई मार्का खरीद जाए तो यह नौबत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि यहां टूटे ढक्कन को चार से पांच बार बदला जा चुका है। क्योंकि वाहनों के लोड के कारण यह टूट जाता है। अगर इस व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं दिया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed