फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expired and banned medicines seized from two medical stores; FIR registered against one operator.

Bhiwani News: दो मेडिकल स्टोर से अवधि समाप्त और प्रतिबंधित दवाएं की जब्त, एक संचालक पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Expired and banned medicines seized from two medical stores; FIR registered against one operator.
लोहड़ बाजार में दवाईयों की दुकान पर छापा मारी करती स्वास्थ्य विभाग ​की टीम।
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लोहड़ बाजार और दिनोद रोड स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान लोहड़ बाजार से अवधि समाप्त दवाइयां बरामद हुईं। दिनोद रोड से प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त किया गया। एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन भिवानी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है। इसका उद्देश्य जिले में लिंगानुपात सुधारना और अवैध गर्भपात रोकना है। यह टीम गुप्त सूचनाओं पर लगातार छापा मारती है। वीरवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहड़ बाजार में एक दवाइयों की दुकान पर छापा मारा। नोडल अधिकारी डॉ. अनु चौधरी और ड्रग नियंत्रक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मेडिकल स्टोर संचालक टीम को देखकर भागने लगा था। टीम ने उसे फोन करके वापस बुलाया।
विज्ञापन

दुकान में रखी सभी दवाओं की जांच की गई। कुल 121 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं। इनमें से 53 तरह की दवाइयों की अवधि समाप्त पाई गई। ये दवाइयां दुकान के अलग-अलग रैक में प्रदर्शित थीं। दुकानदार से वैध लाइसेंस मांगा गया। उसके लाइसेंस की अवधि जुलाई 2025 में ही समाप्त हो चुकी थी। टीम ने मेडिकल संचालक को ड्रग एक्ट के तहत नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित दवाओं का नहीं मिला रिकॉर्ड
टीम ने गुप्त सूचना पर वीरवार देर रात दिनोद रोड पर कार्रवाई की। एक निजी क्लीनिक और एक मकान पर छापा मारा गया। मकान के अंदर से 400 की संख्या में प्रतिबंधित दवाइयों का बड़ा जखीरा मिला। ये सभी दवाइयां नारकोटिक श्रेणी में आती हैं। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति के घर से 70 तरह की अन्य दवाइयां भी जब्त की गईं। ये ड्रग एंड कॉस्मेटिक ऐक्ट 1940 के तहत आती हैं। संबंधित व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों से संबंधित कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके खिलाफ अनाज मंडी पुलिस चौकी भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत हुई है।

मेडिकल स्टोर संचालकों को दी हिदायत
ड्रग नियंत्रक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी संचालक अपना वैध लाइसेंस दुकान के गेट के पास जनता के लिए प्रदर्शित करें। अपने स्टोर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाई न रखें। स्टोर में सभी दवाओं की खरीदारी और बिक्री से संबंधित समस्त रिकॉर्ड सही तरीके से बनाए रखें। छापामार टीम में डॉ अनु चौधरी, ड्रग नियंत्रक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार शामिल थे। स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद, सहायक प्रवीन कुमार भी टीम में थे। डीलिग सोनिका यादव और चालक हरभगवान भी इस अभियान का हिस्सा थे।


हरियाणा सरकार के पीसीपीएनडीटी एंड एमटीपी नियमों की अनदेखी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। टीम को किसी भी स्तर पर खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त जांच का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं है। इसका लक्ष्य जिले के लिंग अनुपात में स्थायी सुधार लाना है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह संयुक्त जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed