फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Exhibition of modern weapons, story of bravery of heroes will be remembered with army band.

Bhiwani News: आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी, सेना बैंड के साथ वीरों की शौर्य गाथा को किया जाएगा याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of modern weapons, story of bravery of heroes will be remembered with army band.
हिसार महावीर स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर लगाए गए पंडाल। 
हिसार। कारगिल विजय की रजत जयंती के अवसर पर 25 जुलाई वीरवार को महाबीर स्टेडियम में सेना की ओर से सेना के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कारगिल विजय दिवस महोत्सव में कोई भी नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकता है। इस दौरान सेना के बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सेना के जवान सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुति देंगे। शाम 7:30 बजे तक महोत्सव चलेगा। कारगिल के शहीदों के चित्र की प्रदर्शनी लगाकर सेना कारगिल की चोटियों को दुश्मन से मुक्त कराने वाले वीरों की शौर्य गाथाओं को याद करेगी।
विज्ञापन

हिसार मिलिट्री स्टेशन स्थित सेकंड कमांड की ओर से आयोजित महोत्सव के लिए सेना के अधिकारियों ने प्रदर्शनी तैयार कर ली है। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध 3 मई 1999 को भारत के जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में शुरू हुआ था। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के साथ समाप्त हुआ। सेना नागरिक आबादी को भारतीय सैनिकों की अदम्य बहादुरी और साहस को दिखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कारगिल युद्ध में हिसार के गांव घिराय के महाबीर बूरा व नारनौंद के पवित्र कुमार ने देश की सरहद की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। समय-समय पर सेना, जिला प्रशासन की ओर से इन परिवारों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed