फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   examination, q r code, students

अब फर्जी परीक्षार्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा, क्यूआर कोड से होगी पहचान

Sat, 29 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
examination, q r code, students
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रवेश पत्रों पर क्यू-आर कोड अंकित किया है। तीन मार्च से आरंभ होने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं को हस्तक्षेप रहित पारदर्शी बनाने के लिए प्रवेश पत्र पर क्यू आर कोड लगाया गया है। उड़नदस्ते क्यू आर कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी के फोटो व विवरणों की जांच करेंगे। जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह सिंह ने बोर्ड के अध्यापक भवन में विभिन्न उड़नदस्तों में नियुक्त बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्ठा से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उड़नदस्तों में शामिल बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर कोई अनियमितता पाई जाती है तो इसकी सूचना तुरंत बोर्ड मुख्यालय पर दें। उन्होंने कहा कि उड़नदस्तों में नियुक्त संयोजक एवं सदस्य और ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ द्वारा अपने कमीज की जेब पर या गले में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र लगाया जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर प्रतिदिन परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर किए जाने अनिवार्य हैं और इसकी जांच भी उड़नदस्ते करें।
विज्ञापन

डॉ. जगबीर सिंह ने सभी परीक्षार्थियों और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अमले पर पैनी निगाहें रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल व हस्तक्षेप या किसी केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर की ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता पाई जाती है तो भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय कंट्रोल रूम का व्हाट्सअप नंबर 8816840349 और दूरभाष नंबर 01664-254601, 254603 एवं 01664-254604, अंबाला स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0171-2441317, फतेहाबाद का दूरभाष नंबर 01667-226230, रोहतक का दूरभाष नंबर 01262-271425, करनाल का दूरभाष नंबर 0184-2251001, पलवल का दूरभाष नंबर 01275-251874 तथा गुरुग्राम का दूरभाष नंबर 0124-2339230 पर तुरंत सूचना दें। निरीक्षण करते समय पर्यवेक्षक अमले के पहचान पत्र अवश्य जांचे। यह जांचे कि कोई पर्यवेक्षक गलत ड्यूटी तो नहीं दे रहा है। निरीक्षण करते समय प्रतिरूपण केसों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि किसी पर्यवेक्षक के कमरे में एक ही समय में दो से अधिक अनुचित साधन के केस बनते हैं तो उस अवस्था में पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त करते हुए इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को दी जाए। परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पहले दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के साथ संग्रहण केंद्र पर जमा करवाई जाए। सभी उड़नदस्तों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके संयोजक एवं सदस्यों का कोई भी सगा संबंधी, पुत्र-पुत्री, पति-पत्नी या अन्य कोई ब्लड रिलेशन वाला परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है तो उनसे लिखित में लेते हुए इस बारे तुरंत बोर्ड कार्यालय को सूचित किया जाए और उस अवस्था में उन द्वारा उस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नहीं किया जाना है। किसी परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र अधीक्षक द्वारा नकल करवाने में संलिप्तता, सहयोग पाया जाता है तो उस अवस्था में बोर्ड से संपर्क करते हुए वैकल्पिक प्रबंध के उपरांत उसे कार्यभार मुक्त किया जाए। सीटिंग प्लान, हस्ताक्षर चार्ट में दिए गए परीक्षार्थियों के अनुक्रमांकों के क्रम अनुसार ही बनाए। परीक्षा समाप्ति उपरांत उत्तर पुस्तिका के बंडल पहले की तररह 30-30 उत्तर पुस्तिकाओं के ही बनाए। डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed