{"_id":"6873e472162c279aff0ac9de","slug":"ex-servicemen-association-busy-in-preparations-to-honour-the-martyrs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136795-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहीदों को सम्मान देने की तैयारी में जुटा पूर्व सैनिक संघ, तोशाम में हुई मासिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहीदों को सम्मान देने की तैयारी में जुटा पूर्व सैनिक संघ, तोशाम में हुई मासिक बैठक
Sun, 13 Jul 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
तोशाम में बैठक को संबोधित करते वक्ता।
तोशाम। पूर्व सैनिक संघ तोशाम की जुलाई माह की मासिक बैठक रविवार को तिकोना पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार चांदवीर झांवरी ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि इस दिन को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाए ताकि शहीदों के बलिदान को याद किया जा सके और उनके परिवारों को यथोचित सम्मान दिया जा सके। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय तरीके से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय शहीदों के परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में कैप्टन राजवीर भेरा, कैप्टन नवरंग आलमपुर, कैप्टन अखेराम, सूबेदार निहाल सिंह छपार जोगियान सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।