फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Everything is unique in the world, my Andi Haryana

Bhiwani News: दुनिया मै सबतै न्यारा म्हारा एंडी हरियाणा...

Mon, 20 Nov 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Everything is unique in the world, my Andi Haryana
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिलास्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य त्रिलोकचंद व जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्राचार्य सुशील कुमार ने की। इस दौरान दुनिया मै सबतै न्यारा म्हारा एंडी हरियाणा पर प्रस्तुति में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने का मिली।
विज्ञापन

दो दिवसीय युवा महोत्सव सोमवार व मंगलवार को आयोजित होगा। पूर्व मंत्री व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि युवा जितना सशक्त होता है, उतना ही देश का विकास तेज गति से होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी सोच के साथ युवा शक्ति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार ने स्किल का महत्व समझा और इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाया, अलग से बजट दिया। युवाओं के कौशल पर रिकाॅर्ड निवेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने जमीनी स्तर पर युवा साथियों को बहुत शक्ति दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी प्रतिभा को परखने का मंच है। युवाओं के अंदर जो भी प्रतिभा है, उसको वे मंच के माध्यम से जरूर साझा करें। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, उमेश, रविंद्र श्योराण, अमित कुमार, पंजाब सिंह, गीता रानी, जेपी श्योराण, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ युवा महोत्सव का आगाज, छात्राओं ने मचाया मंच पर धमाल

दो दिवसीय 30वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य संगीत और गायन के माध्यम से हरियाणवी व अन्य संस्कृतियों की छटा बिखेरी। जैसे ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थी मंच पर पहुंचे, उसी समय पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। गीत के बोल हरियाणा तो बदल गया.. पर दर्शक झूम उठे। गीत के बोल पायल की झंकार, बेटी हिंदुस्तान की, ये मेरा एंडी हरियाणा, हरा-भरा हरियाणा, दुनिया में सबसे न्यारा आदि कलाकारों की नृत्य व संगीत की प्रस्तुति पर लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, एकल डांस, संगीत, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता करवाई। मंच संचालन वीरेंद्र सिंह व ज्योति रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article