फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Everyone should vote together as much as possible

सभी मिलकर करें ज्यादा से ज्यादा मतदान, तभी दे पाएंगे हम देश के प्रति योगदान : हर्षित कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Everyone should vote together as much as possible
भिवानी। लोकतांत्रिक देश में हम सबका पहला दायित्व मतदान करना है ताकि हम अच्छी सरकार का चयन कर सकें। सभी को मिलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करना होगा तभी हम देश के प्रति अपना योगदान दे पाएंगे। अमर उजाला की ओर से मतदान जागरुकता के लिए वॉकथॉन एक सराहनीय पहल है। जिससे समाज के सभी वर्गाें में मतदान के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। यह बात भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी हर्षित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
विज्ञापन

भीम स्टेडियम में रविवार सुबह अमर उजाला की ओर से वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक सचिन जैन और प्रमुख समाज सेवी श्यामसुंदर सनातनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई वहीं युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई। वॉकथॉन की अगुवाई अर्जुन अवाॅर्डी रोहित भाकर और द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश कोच ने की। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग निर्देश पर जिला प्रशासन भी ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है। इस तरह के अभियान लोगों को अपने कर्तव्य का बोध कराते हैं। एडीसी हर्षित कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, शिक्षकों, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर देने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के सहयोगी वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक सचिन जैन ने कहा कि किसी भी देश का विकास युवाओं के कंधों पर टिका है। इसलिए युवाओं को मतदान में भी अपने शत प्रतिशत भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान जरूरी, ये प्रतिज्ञा हम करेंगे पूरी। समाजसेवी श्याम समुंदर सनातनी ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे अपने आसपास और परिवार के सदस्यों को मतदान के प्रति सजग करें और 25 मई को बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुल्हेड़ी की टीम ने भीम स्टेडियम में चलाया स्वच्छता अभियान
पीएम मोदी से सम्मान पाने वाली गांव दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति ने भी अध्यक्ष पवन दुल्हेडी की अगुवाई में भीम स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम सदस्यों ने भीम स्टेडियम परिसर में फैली गंदगी को साफ किया और लोगों को स्वच्छता के साथ अधिक से अधिक मतदान करने का भी संदेश दिया। प्रदेश में स्वच्छता की आइकन बनी दुल्हेड़ी की टीम को अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्मानित भी किया।


इन संस्थाओं और खेल अकादमियों को किया सम्मानित
वॉकथॉन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल सिंह प्रधान, द्रोणाचार्य कोच जगदीश सिंह, सरजीत सिंह मेमोरियल खेल अकादमी के प्रधान फूलकुमार, कोच विक्रम सिंह मोगली, बाल किशन जांगड़ा, स्काउट्स एंड गाइड की टीम सहित इंचार्ज लक्ष्मण गौड़, भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति संयोजक जेई बिजेश जावला, नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संरक्षक वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति, सैनी विचार मंच के संस्थापक सदस्य सुरेश सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स अकादमी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुमित सैनी, शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश जांगड़ा, प्राचार्या संतोष भाकर, मिसेज हरियाणा 2018 प्रिया असीजा, आईएमए के संरक्षक डॉ करण पूनिया, जूड़ो कोच विक्रम, जिमनास्टिक कोच मनीष शर्मा, पावर लिफ्टिंग कोच गोपाल कृष्ण, राहगीरी टीम के सदस्य संजय दुआ, राजेश बजाज को भी अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया।


वॉकथॉन में दौड़े खिलाड़ी, दिया मतदान का संदेश
भीम स्टेडियम से मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। जिसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए सिटी माल रोड और सेंट्रल पार्क के सामने से एलआईसी रोड लघु सचिवालय के समीप से डीसी आवास के आगे से वापस भीम स्टेडियम में वॉकथॉन संपन्न हुई। वॉकथॉन के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और पुलिस विभाग की गाड़ी भी मौजूद रही।


युवा मतदाताओं को खुद मतदान के अलावा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि उनके अच्छे कार्यों से ही देश और समाज आगे बढ़ता है। हम सबका दायित्व बनता है कि हम मजबूत सरकार चुनने में अपना अहम योगदान दें। चुनाव एक उत्सव की तरह है, इसमें मतदान का योगदान बहुत जरूरी है। इसलिए हम सबको 25 मई को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर निश्चित तौर पर मतदान कर देश की तरक्की और विकास में योगदान देना चाहिए। -एडवोकेट प्रिया लेघा, ब्रांड अंबेसडर, जिला चुनाव कार्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed