{"_id":"655f8df33f1b1e6bc0073e76","slug":"every-student-should-get-a-voter-card-after-completing-18-years-of-age-sdm-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-9157-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विद्यार्थी को 18 साल आयु पूरी होने पर बनवाना चाहिए वोटर कार्ड : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विद्यार्थी को 18 साल आयु पूरी होने पर बनवाना चाहिए वोटर कार्ड : एसडीएम
Thu, 23 Nov 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। डीपीआरओ
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार वीरवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय व आदर्श महिला महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा ने युवाओं को वोट बनवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वोट बनवाने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर वोट का अधिकार का संदेश दिया।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 17 अक्तूबर से किया जा रहा है तो कि 9 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी बीएलओ 25 व 26 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने बूथ पर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ पुनरीक्षण कार्य के लिए दावे एवं आपत्तियां लेंगे। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो रही है या इससे अधिक हो गई है तो वे अपना वोट बनवा सकते हैं।
नौ दिसंबर तक नए वोट बनवाने वालों मिलेंगे उपहार
एसडीएम करवा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्णय के अनुसार एक अक्तूबर से नौ दिसंबर तक वोट बनवाने वालों को पांच जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से ड्रॉ निकालकर लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने पांच जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों को वोट बनवाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। निर्वाचन आयोग के निर्णय के अनुसार एक अक्तूबर से नौ दिसंबर तक वोट बनवाने वालों को पांच जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से ड्रॉ निकालकर लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को तीन लैपटॉप, दो स्मार्टफोन और 100 पेन ड्राइव उपहार में दिए जाएंगें।