फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every section of the country is suffering due to the anti-people policies of the central government: Hemlata

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग दुखी : हेमलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Every section of the country is suffering due to the anti-people policies of the central government: Hemlata
भिवानी। सीआईटीयू व किसान सभा का शनिवार को रोहतक गेट स्थित भगवती धर्मशाला में 14वां राज्यस्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन का आगाज हुआ। 19 से 21 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश भर के 22 जिलों से सीटू के सैकड़ों प्रतिनिधियों के अलावा किसान व मजदूर पहुंचे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के हेमलता व सचिव एआर सिंधु पहुंची।
विज्ञापन

सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के हेमलता ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने किसान मजदूर छोटे व्यापारी व आम जनता की रोजी रोटी पर हो रहे हमलों व जन विरोधी नीतियों की चर्चा की। संयुक्त आंदोलन को तेज करके व्यापक एकता बनाकर जनहित व विकल्पवादी नीतियों के लिए शासकों पर दबाव डालना है। इस उद्देश्य को लेकर लंबा अभियान चलाकर पांच अप्रैल को दिल्ली में किसान मजदूरों की बड़ी रैली की जाएगी। इसमें देशभर से पांच लाख लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीटू राज्य प्रधान सुरेखा, राज्य महासचिव जयभगवान, किसान सभा के महासचिव जगरोशन और कामरेड वजीर सिंह ने कहा कि मेहनतकश व मजदूर वर्गों के हकों के लिए प्रदेश भर से किसान व मजदूर प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं। तीन दिवसीय अधिवेशन के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किए हैं। अधिवेशन में उन्होंने आगामी पांच माह के दौरान सरकार के खिलाफ किए जाने वाले धरना प्रदर्शनों की रणनीति तैयार कर ली है। तीन दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन किसानों व मजदूरों ने अगले चार माह के दौरान केंद्र व राज्य सरकार को किसानों, मजदूरों को लेकर अपनाई गई दमनकारी नीतियों के खिलाफ घेरने की रणनीति तैयार की। इस रणनीति के तहत दिसंबर व जनवरी माह में ब्लाक स्तर व गांव स्तर पर वर्कशॉप आयोजित कर किसानों व मजदूरों को जागरूक करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फरवरी माह में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और पांच अप्रैल 2023 को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की रैली की रूपरेखा अधिवेशन के पहले दिन तैयार की। सीटू के 14वें अधिवेशन में स्वागत समिति के चेयरमैन सुरेश कुमार सेवानिवृत्त आईएएस ने सभी पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया और वर्तमान हालात पर चर्चा की। सम्मेलन में किसान सभा के कामरेड इंद्रजीत सिंह ने मांगों का प्रस्ताव रखा।

इस अवसर पर ऑल इंडिया सेक्रेटरी एआर सिंधु, सुरेश गोयल रिटायर्ड आईएएस चेयरमैन आर्गेनाइजेशन कमेटी, मास्टर बलबीर सिंह, कामरेड इंद्रजीत सिंह, सतबीर सिंह, मा. शेर सिंह, फूल सिंह श्योकनंद, राजकुमार भाभलपुरिया, श्रद्धानंद सोलंकी, जगपाल, सुरेखा, धर्मबीर फोगाट, जयभगवान, सतबीर सिंह, फूलसिंह श्योकंद, मास्टर शेर सिंह, रामकुमार बहबलपुरिया, कामरेड ओमप्रकाश, रामफल देशवाल अनिल कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed