फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every poor person should get high level health services : Dharambir

हर गरीब व्यक्ति को मिलें उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं : धर्मबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Every poor person should get high level health services : Dharambir
नागरिक अस्पताल तोशाम में आयुष्मान भारत ब्लॉक हेल्थ मेले लगे स्टॉल पर जानकारी लेते सांसद धर्मबीर - फोटो : Bhiwani
तोशाम। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हर गरीब व्यक्ति को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत उच्च स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर स्वास्थ्य मेले एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आयुष्मान हेल्थ कार्ड के माध्यम से देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करने का फैसला किया है। अब प्रदेश सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए 1.80 लाख से कम आय वाले नागरिकों को भी इसमें शामिल करने का फैसला किया है। सांसद बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नागरिक अस्पताल तोशाम में आयोजित खंड स्तरीय आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य भी उपस्थित रहे। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. पुनीत ग्रोवर व फार्मेसी ऑफिसर अनिल झांवरी ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस हेल्थ सेक्टर पर है। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है। सांसद ने कहा कि हमारी प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति सर्वश्रेष्ठ है। सांसद ने आयुर्वेद के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गेहूं, सब्जी आदि के माध्यम से आज जहर खाया जा रहा है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। सांसद ने बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए आमजन को भी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाएं
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी सीएचसी व पीएचसी में बिजली कनेक्शन अलग फीडर से दिया जाए, ताकि इनमें 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहे। सांसद ने कहा कि सभी अस्पताल सीएचसी व पीएचसी में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसके लिए सरकार संजीदगी के साथ कार्य कर रही है। जिले में करीबन साढ़े चार लाख आयुष्मान कार्ड बनने जा रहे हैं। कार्ड बनने के बाद गरीब लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इनको किया सम्मानित
उपसिविल सर्जन डॉ. सुमन, डॉ. सुनील, डॉ. एसके कौशिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता, नेत्र चिकित्सक डॉ. हेमंत, डॉ. रीतू, डॉ. रीटा सिसोदिया, डॉ. विनोद, डॉ. कृष्ण, डॉ. मीना बरबर, डॉ. बबली, डॉ. पुनीत ग्रोवर, डॉ. हितेश के अलावा, फार्मेसी ऑफिसर अनिल झांवरी, नेत्र सहायक सुभाष, फार्मेसी ऑफिसर अनिल महता, एक साल में सर्वाधिक 75 डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवाए जाने पर स्टाफ नर्स रचना, लिंगानुपात व वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू राजकला, टीबी के मरीजों की समय पर जांच और इलाज करवाने जैसे कार्य करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू अनिल कुमार, उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरोज, मंदीप कंवल, शकुंतला, सोनिया, बीना, रेणू, आशा वर्कर ज्योति व सुमन और मैराथन विजेता सागर, आर्यन, विकास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, रविंद्र बापौडा, महेंद्र कैरू, धर्मबीर नेहरा, देवीलाल तरार, अशोक कुमार, मास्टर अश्वनी, मास्टर फूलचंद, पारस, पवन लक्ष्मणपुरा, रामफल टाला, सुखबीर खरकड़ी माखवान, वजीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed