{"_id":"68697d3c62d22805260bd4ab","slug":"every-drop-of-water-is-precious-conserve-it-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136423-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की एक-एक बूंद है कीमती, करें संरक्षण : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की एक-एक बूंद है कीमती, करें संरक्षण : किरण चौधरी
Sun, 06 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ करतीं राज्यसभा की सदस्य किरण चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने आमजन से आह्वान किया है कि वे पानी की कीमत को समझें और उसका संरक्षण करें, क्योंकि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत लगातार सूखते जा रहे हैं, ऐसे में बारिश के पानी को बचाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में लोगों की भलाई और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से आई हैं।
किरण चौधरी शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत दीनोद, भारीवास, झूली, खावा, मंढ़ान, ढाणी कतवार, कतवार, बुसान और साहलेवाला गांवों में पहुंचीं। वहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना, जिसमें जन सहयोग भी जरूरी है। इस दौरान एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन, वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, राजकुमार जांगड़ा, रोहताश दहिया, तोशाम सरपंच राजेश तंवर, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
दिनोद में 40 करोड़ से बनेगा नया जलघर, कई गांवों को मिली विकास की सौगात
किरण चौधरी ने घोषणा की कि गांव दिनोद में 40 करोड़ रुपये की लागत से जलघर का निर्माण कराया जाएगा। इसके माध्यम से हर घर तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा और साथ ही सीवरेज सिस्टम भी डाला जाएगा। उन्होंने गांव मंढ़ान में एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया, जबकि दिनोद में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी पानी निकासी लाइन का उद्घाटन किया गया। भारीवास गांव में 21 लाख की लागत से स्कूल में बने हॉल का उद्घाटन और 36 लाख से जोहड़ के रास्ते के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संडवा डिस्ट्रीब्यूटर के नवीनीकरण पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे सिंचाई और पेयजल दोनों की सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
जनसमस्याओं पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
गांवों में दौरे के दौरान बिजली, पानी, सड़क और गली निर्माण से जुड़ी शिकायतें सुनने के बाद किरण चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटिया निर्माण सामग्री या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, इसके लिए मैं और श्रुति चौधरी पूरी निष्ठा से प्रयास कर रहे हैं।