फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even before the elections, rules on dividers are being violated, the city is full of hoardings

Bhiwani News: चुनाव से पहले ही डिवाइडर पर नियम हो रहे तार-तार, शहर में होर्डिंग्स की भरमार

Thu, 08 Aug 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Even before the elections, rules on dividers are being violated, the city is full of hoardings
भिवानी। शहर की सुंदरता में होर्डिंग्स ने ग्रहण लगाया हुआ है, तीज के साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई संदेशों से शहर के डिवाइडर और स्ट्रीट पोल अभी से अट चुके हैं। ऐसे में चुनाव से पहले ही नेताओं के होर्डिंग्स से डिवाइडर पर नियम तार-तार हो रहे हैं। ऐसे में अब नगर परिषद भी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की तैयारी में जुट गया है। होर्डिंग्स की वजह से शहर के मुख्य रास्तों पर हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड का डिवाइडर अवैध होर्डिंग्स से नेताओं के प्रचार का गढ़ बन चुका है। ऐसे में हर स्ट्रीट पोल पर नेताओं के अवैध होर्डिंग्स टंगे हैं, जबकि डिवाइडर की लोहे की रेलिंग को भी अवैध प्रचार करने वालों ने नहीं बख्शा है। यहां भी पार्टी का प्रचार जोरशोर से हो रहा है। हालांकि नगर परिषद ने शहर के मुख्य बिंदुओं पर प्रचार-प्रसार के लिए यूनिपोल लगाए हुए हैं, मगर ये यूनिपोल खाली और स्ट्रीट पोल और डिवाइडर अवैध होर्डिंग्स से अटे पड़े हैं। नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण के लिए भी लाखों का बजट खर्च कर रही है, मगर ये बजट खर्च के बाद भी शहर की सुंदरता को अवैध होर्डिंग्स ग्रहण लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लाखों खर्च कर लगाई थी स्ट्रीट पोलों पर तिरंगी लाइट, होर्डिंग्स की वजह से खराब
नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल पहले लाखों रुपयों का बजट खर्च कर शहर के सरकुलर रोड व मुख्य मार्गों के स्ट्रीट पोलों पर तिरंगी लाइटें लगवाई थीं, ताकि साझ ढलने के बाद शहर जगमग दिखाई दे। लेकिन स्ट्रीट पोल पर लगाए जा रहे अवैध होर्डिंग्स की वजह से सरकुलर रोड के स्ट्रीट पोलों पर लगी तिरंगी लाइटें भी खराब हो गईं। इतना ही नहीं कई जगह तो पोल के ऊपर इतने होर्डिंग्स लगा दिए जाते हैं, जिससे की स्ट्रीट पोल के बिजली कनेक्शन ही हट गए। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट पोल पर अवैध होर्डिंग्स लगाने की वजह से शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। ये अवैध होर्डिंग्स वाहन चालक का ध्यान भी भटकाते हैं, जिससे अचानक ही सड़क पर कोई अन्य वाहन आने से हादसे का अंदेशा भी बना रहता है। नगर परिषद को अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलती करने से पहले लोग सौ बार सोचे। अन्य शहरों में बिना अनुमति और किसी भी जगह पर होर्डिंग्स लगाने वाले पर सख्ती बरती जाती है और जुर्माना भी वसूला जाता है, मगर भिवानी में ये ढिलाई ही ऐसे लोगों का हौसला बढ़ा रही है।
-कृष्ण कुमार स्थानीय नागरिक

अवैध होर्डिंग्स किसी भी त्योहार और मौके पर लगाने की परंपरा बनी है। चुनाव से पहले ही शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार होने लगी है। इसे नगर परिषद को तत्काल रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। ऐसे लोगों पर पहले जुर्माना और फिर एफआईआर दर्ज कराई जाए तो सबक मिलेगा। किसी भी नेता का शहर के निजी और सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग्स लगाना गैर कानूनी है। लेकिन इसके बावजूद भी अंधाधुंध अवैध होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इससे भिवानी शहर की सुंदरता पर भी बड़ा सवाल है।

-सुरेश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता
नगर परिषद समय-समय पर शहर में अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चला रही है। इसके अलावा शहर के आम लोगों और विभिन्न दलों के नेताओं से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे निर्धारित जगहों पर ही होर्डिंग्स लगाए, ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ एवं सुंदर रखना हम सबका दायित्व है। होर्डिंग्स के लिए नगर परिषद ने यूनिपोल बनाए हुए हैं, जिन पर मामूली शुल्क से होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं। नगर परिषद जल्द ही अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए भी अभियान चलाएगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article