Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after the rain, the heat remains strong, people are suffering in the heat

Bhiwani News: बारिश के बाद भी गर्मी के तेवर बरकरार, लोग गर्मी में बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Even after the rain, the heat remains strong, people are suffering in the heat
भिवानी के घंटाघर बाजार में दोपहर के समय छाया सन्नाटा। 
भिवानी/तोशाम। जून के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिनों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बारिश के बाद भी गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग गर्मी में बेहाल हैं। जिले का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं शुक्रवार को आई बारिश के बाद एक डिग्री तापमान की गिरावट देखने को मिली। लेकिन ये गिरावट लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार से तापमान में गिरावट मिलने की संभावना है। फिलहाल तेज गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। इस कारण बाजार देर शाम तक सूने रहते हैं। इसका सीधा प्रभाव दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड की वजह से बनी हीट को कम करने के लिए कूलर लगाए गए हैं। वहीं चिड़िया घरों में भी पक्षियों के लिए कूलरों की व्यवस्था की गई है। पक्षियों के लिए कपड़े व घास लगाकर घोसलों को ठंडा करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा गर्मी का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण लोगों में उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन चार सौ मरीज आ रहे हैं। पहले मरीजों की संख्या 280 से 320 के आसपास रहती थी। लेकिन गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जरूरत के अनुसार कुछ मरीजों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ड्रिप भी लगाई जा रही हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में से ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से परेशान चल रहे हैं। यहीं हाल सब डिविजनल अस्पतालों का है। जहां मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। चिकित्सक व जिला प्रशासन भी लगातार लोगों से गर्मी से बचाव का आह्वान कर रहा है।

-गर्मी से बचाव के लिए ये पीएं
चिकित्सकों व प्रशासन के अनुसार गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन, घर में बने पेय, लस्सी, तोरानी (चावल का मांड), नींबू पानी,

-क्या रखें सावधानी
एसडीएम नैन ने कहा कि खेत-खलिहान में कार्य करते समय लगातार गर्मी में कार्य न करें। बीच में थोड़ी देर के लिए पेड़ की छांव में आराम जरूर करें। बच्चों को नंगे पांव बाहर न जाने दें, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास जरूर रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। ताजे फल, सलाद तथा हरी सब्जियां और घर में बना खाना खाएं। दोपहर 12 से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि किसी को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और उनके परामर्श से ही उन्हें खाने पीने की वस्तुएं दें।

पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें। घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें, ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें। घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, कुत्ते को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सड़क, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।

-डॉ. सुनील शर्मा, उपमंडल अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग।


आमजन को हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू व हीट वेव का खतरा बढ़ रहा है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, पढ़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम सब लू से बचे रहें। एसडीएम ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

-डॉ. अशवीर सिंह नैन, एसडीएम तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed