फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after buying a ticket, the roadways conductor misbehaved and made the elderly woman get off the bus

Bhiwani News: टिकट लेने पर भी रोडवेज परिचालक ने दुर्व्यवहार कर बुजुर्ग महिला को बस से नीचे उतारा

Sat, 03 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even after buying a ticket, the roadways conductor misbehaved and made the elderly woman get off the bus
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा से भिवानी किसी काम के लिए जा रही बुजुर्ग महिला से टिकट लेने के बाद भी बस परिचालक ने मारपीट की और उसे जबरन बस से नीचे उतार दिया। पीड़ित महिला बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के निजी सिक्योरिटी गार्ड की माता है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड दो निवासी बिमला (65) शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे किसी कार्य के लिए बवानीखेड़ा से भिवानी जाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी डिपो की बस में सवार हुई। बस बवानीखेड़ा थाना के पास पहुंची तो परिचालक ने टिकट के लिए कहा। इस पर उसने टिकट के लिए परिचालक को 20 रुपये दिए।
विज्ञापन

परिचालक ने कहा कि 25 रुपये लगेंगे। तो उसने कहा कि 5 रुपये खुल्ले नहीं है। उसके पास 100 रुपये का नोट है, तो इस पर परिचालक ने उसके साथ बदतमीजी से बात की। इसके बाद परिचालक ने 25 रुपये की टिकट काटकर 75 रुपये वापस दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिचालक यहीं पर नहीं रुका और उसे थप्पड़ मारते हुए बस से नीचे उतार दिया। वहीं पीड़ित बुजुर्ग बिमला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सैनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed