{"_id":"5e1a1f778ebc3e87d171e659","slug":"entrance-exam-navoday-vidalaya-bhiwani-news-rtk5368223191","type":"story","status":"publish","title_hn":"3449 ने दी जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3449 ने दी जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
जवाहर नवोदय की परीक्षा देकर वापस लौटते बच्चे। - संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : Bhiwani
शनिवार को जवाहर नवोदय देवराला की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए हजारों बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 4985 बच्चों ने आवेदन जमा कराए थे, इनमें से शनिवार को 3449 बच्चों ने जवाहर नवोदय में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा में 1535 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण ने भिवानी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार आयोजित जवाहर नवोदय छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में एक सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे। जैसे ही परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों का सीटिंग प्लान लगाया तो अभिभावकों का हुजूम भी वहां पर उमड़ा और इसके बाद बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्र के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए वहीं परीक्षा दिलाए आए अभिभावक भी परीक्षा केंद्र के बाहर व इर्द गिर्द ही समय बीताते रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण ने बताया कि जवाहर नवोदय परीक्षा को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ खुद उनका उड़नदस्ता विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण पर रहा। सभी जगह शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। भिवानी और चरखी दादरी जिला में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।