{"_id":"67f576a10bf569dd090629b7","slug":"enthusiasm-among-workers-for-pms-rally-dalal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132464-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह : दलाल
Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहल। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हिसार में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अवसर पर आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर लोहारू हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोहारू हलके से हजारों की संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे व बाबा साहेब को नमन करेंगे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि रैली को लेकर लोहारू विधानसभा के बहल, सिवानी, ढिगावा व लोहारू खंड में कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश के लोग बाबा साहेब की जयंती देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हर्षोल्लास से मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में फसल कटाई व कढ़ाई का कार्य अपने चरम पर है। इसके बावजूद लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर अभूतपूर्व जोश देखा जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू
भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सक्रिय सदस्यों का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को पंचायत भवन में शुरू हुआ। इसके तहत भिवानी जिला की चारों विधानसभा भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा व लोहारू में अलग-अलग सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति तय करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसके 14 करोड़ के लगभग सदस्य हैं। इस मौके पर नंदराम धानिया, ठाकुर विक्रम सिंह, शंकर धूपड़, मीना परमार, रविंद्र बापोड़ा, शिवराज बागड़ी, सरपंच संदीप, धनराज, नविता तंवर मौजूद रहे।