फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Entering the house, the woman was killed with a sharp weapon

Bhiwani News: घर में घुसकर महिला की तेजधार हथियार से की हत्या

Thu, 17 Aug 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Entering the house, the woman was killed with a sharp weapon
​भिवानी: मृतका दीपक की फाइल फोटो।
भिवानी। गांव तिगड़ाना में घर में घुसकर एक महिला की गले व कमर पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने पड़ोस के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान दीपक (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस बारे में सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौका स्थल पर जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव काे कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति किरणपाल के बयान पर आरोपी युवक दीपक के खिलाफ हत्या की धारा के तहत के केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका महिला के पति किरणपाल ने बताया कि उसकी शादी 2006 में पलवल के फिरोजपुर राजपूत नामक क्षेत्र निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी से उनके चार बच्चे, तीन लड़कियां और एक लड़का है। वह भिवानी में औद्योगिक क्षेत्र में एक मिल में काम करता है। अपने रुटीन के तहत वह वीरवार को सुबह करीब आठ बजे अपने काम पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने नौ बजे उसके पिता का उसके पास फोन आया। उसके पिता ने उसे घर पर आने के लिए कहा। जब वह घर पर पहुंचा तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला। उसने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो उसे कमरे के अंदर अपनी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर उसे पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाला दीपक उर्फ छोटू (24) को उसके घर से जाता देखा गया था।
किरणपाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने छोटू को अपने घर में आने-जाने से मना किया था। तब छोटू ने उसको मारने की धमकी भी दी थी। छोटू अक्सर उसकी पत्नी का पीछा करता था। इसको लेकर कई बार गांव में उसके साथ कहासुनी भी हुई थी। उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर भिवानी पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सदर थाना प्रभारी रमेशचंद, साइबर टीम और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।


गांव तिगड़ाना में एक महिला की मर्डर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका महिला के पति के बयान पर पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
- निरीक्षक रमेशचंद्र, सदर पुलिस थाना, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed