फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Engineers continue to protest despite assurances of reinstatement

Bhiwani News: बहाली का भरोसा मिलने के बाद भी धरने पर डटे इंजीनियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Engineers continue to protest despite assurances of reinstatement
निलंबित जेई की बहाली की मांग पर धरना देते इंजीनियर एसोसिएशन  के पदा​धिकारी।
भिवानी। सिंचाई विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर इंजीनियरों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान चीफ इंजीनियर ने प्रदर्शनकारी इंजीनियरों को बुधवार तक उनके साथियों की बहाली का भरोसा दिया लेकिन इंजीनियर लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी इंजीनियरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके साथियों की बहाली के आदेश लिखित रूप में जारी नहीं किए जाते तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे आंदोलन कितने भी दिन लंबा क्यों न चलाना पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल सिंचाई विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के दूसरे दिन भी किसी कनिष्ठ अभियंता ने कामकाज नहीं संभाला।
विज्ञापन

करीब तीन बजे सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई ने अपने मोबाइल फोन पर धरनास्थल पर ही चीफ इंजीनियर नीतिश जैन से प्रदर्शनकारी इंजीनियरों की बातचीत करवाई। बातचीत के दौरान चीफ इंजीनियर ने कहा कि बुधवार सुबह तक निलंबित दोनों जेई को बहाल कर दिया जाएगा और धरना समाप्त कर दिया जाए। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक बहाली के आदेश जारी नहीं हो जाते तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, नवीन देशवाल, सुरेंद्र कुमार तथा उपमंडल अभियंता राकेश, बजरंग और रजनीश मौजूद रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग से उपमंडल अभियंता सुनील राठी भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed