फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Encroachment in the new vegetable market to be curbed; DC issues strict orders.

Bhiwani News: नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर लगेगी लगाम, डीसी ने दिए सख्त आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in the new vegetable market to be curbed; DC issues strict orders.
भिवानी। नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण और अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देशानुसार मार्केट कमेटी भिवानी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने सभी आढ़तियों, व्यापारियों और रिटेल सब्जी विक्रेताओं को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडी में सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने को कहा गया है। आदेश के अनुसार दुकान नंबर 1 से 10 के पीछे स्थित 80 फीट रोड और दुकान नंबर 11 से 34 के पीछे स्थित 60 फीट रोड पर किसी भी आढ़ती, व्यापारी, रेहड़ी-फेरी वाले अथवा सब्जी-फल विक्रेता द्वारा लोडिंग-अनलोडिंग नहीं की जाएगी। इन मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवरोध, अतिक्रमण या कब्जा भी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इन मार्गों पर अतिक्रमण और लोडिंग-अनलोडिंग के कारण मंडी में आवागमन बाधित होता है। इससे व्यापारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित आढ़तियों, व्यापारियों और रिटेल विक्रेताओं से मंडी परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed