{"_id":"6903962154c052cd990ebd0e","slug":"employees-will-protest-in-panchkula-on-the-26th-against-the-online-transfer-policy-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141840-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में 26 को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में 26 को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
Thu, 30 Oct 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार की ओर से बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों के लिए लिपिकों की तर्ज पर ऑनलाइन तबादला नीति लागू करने के प्रयास के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी 26 नवंबर को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन की तैयारियों के लिए भिवानी सर्कल में वीरवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और टीमों का गठन किया गया।
भिवानी के सर्कल कार्यालय पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता सर्कल सचिव अशोक गोयत ने की, जबकि संचालन राजेश दुल्हेड़ी ने किया। बैठक में राज्य कमेटी के ऑडिटर धर्मबीर सिंह भाटी, उपप्रधान राजेश सांगवान, राज्य सचिव लोकेश, राज्य कमेटी सदस्य चांदराम और विजय जांगड़ा समेत तीनों यूनिटों के प्रधान रविंद्र यादव, सुरेश हरटिया, और सतेंद्र सांगवान ने भाग लिया।
यूनियन के नेताओं ने सरकार के उस फैसले पर कड़ा विरोध जताया, जिसके तहत बिजली विभाग जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग में तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी क्लर्क कर्मचारियों की तरह ऑनलाइन तबादला नीति लागू की जा रही है। यूनियन ने तर्क दिया कि अगर यह नीति लागू होती है, तो नए स्थान पर गए तकनीकी कर्मचारियों को काफी दिनों तक बिजली की लाइनों और नेटवर्क की सही जानकारी नहीं होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर शमशेर एफएम, सतीश एफएम, मनदीप लाइनमैन, गोपाल कौशिक, नरेंद्र बामला मौजूद रहे।