फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   problem of rooms in mahila college

Bhiwani News: माध्यमिक विद्यालय के पांच कमरों में तीन साल से लग रहीं महिला कॉलेज की कक्षाएं

Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
problem of rooms in mahila college
गांव खरक में प्राथमिक पाठशाला के कमरों के अंदर चल रही महिलाकॉलेज की कक्षाएं। संवाद
फोटो: 20,21,22
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 300 ग्रामीण छात्राओं को बंधी खुद के भवन की उम्मीद
-ग्राम पंचायत की 10 एकड़ भूमि देने के बाद भी कॉलेज भवन का इंतजार, सरकार के स्तर पर नामांतरण अटका

खरक कलां। गांव खरक कलां में शहीद गजेंद्र सिंह महिला कॉलेज का संचालन फिलहाल पिछले तीन सालों से राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के केवल पांच कमरों में किया जा रहा है। महिला कॉलेज में करीब 300 ग्रामीण छात्राएं स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
छात्राओं की संख्या के मुकाबले कमरों की संख्या बेहद कम होने के कारण कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों के सामने जगह की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला कॉलेज के लिए ग्राम पंचायत की ओर से लड़कों के राजकीय स्कूल की जमीन में करीब 10 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से जमीन दिए जाने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से भूमि महिला कॉलेज के नाम नहीं की गई है। इसी प्रक्रिया के लंबित रहने के कारण कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लगा चुके हैं सरकारी कार्यालयों के चक्कर
महिला कॉलेज भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित विभागों और सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जमीन कॉलेज के नाम नहीं हो पाई है। बवानीखेड़ा की विकास संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला कॉलेज भवन की घोषणा की है। जिसके बाद थोड़ी उम्मीद जगी है।
फोटो: 26
हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द महिला महाविद्यालय का नया भवन का निर्माण किया जाए ताकि बेटियों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिले। यहां ज्यादातर गांव की वे बेटियां हैं जिनके परिवार उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेजना चाहते हैं।
-गोविंद ठेकेदार समाजसेवी
फोटो: 24
महिला कॉलेज की व्यवस्था के लिए हम कई बार स्थानीय विधायक और विभाग के मंत्री से मिल चुके हैं। उन्होंने नई बिल्डिंग का निर्माण के लिए हर बार हमें आश्वासन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने बवानीखेड़ा रैली के मंच से महिला कॉलेज भवन निर्माण की घोषणा की है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को थोड़ी उम्मीद बंधी है।
-विनोद पहलवान कोच
फोटो: 23
गांव की बेटियों की शिक्षा के लिए समय-समय पर जागरूक करने का काम करते रहते हैं। हमारी मांग है कि महिला कॉलेज का भवन जल्द बनाया जाए। इस मांग को लेकर उपायुक्त से विधायक तक मुलाकात कर चुके हैं। जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन ही मिला है। उच्चतर शिक्षा विभाग में अब तक ग्राम पंचायत से भूमि उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित नहीं हुई है।
-मास्टर वीरेंद्र खरकिया, सामाजिक कार्यकर्ता
फोटो: 25
महिला कॉलेज निर्माण के बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिस भी दस्तावेज की ग्राम पंचायत से मांग की गई वे सभी उपलब्ध कराए गए हैं। हमारी सरकार से मांग है इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ग्राम पंचायत ने दस एकड़ भूमि दी है जबकि तीन साल से बेटियों की कक्षाएं पांच कमरों में लग रही हैं। यहां न तो लैब की सुविधा है ना अन्य कोई सुविधाएं। कॉलेज भवन निर्माण के बाद ही यहां बेटियों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा।

-राजकुमार शर्मा सरपंच खरक
वर्जन::::::
ग्राम पंचायत की भूमि का प्रस्ताव उपायुक्त के माध्यम से उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से भूमि स्थानांतरण के लिए राजस्व विभाग के समक्ष भेजा हुआ है। इस पर अभी प्रक्रिया जारी है। जैसे ही भूमि का स्थानांतरण होगा। इसके बाद महिला कॉलेज भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-प्रोफेसर त्रिलोकचंद, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय खरक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed