फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees' anger erupted over the destruction of HTET-2024 records, Board Chairman said - Records are safe in the education board

Bhiwani News: एचटेट-2024 के रिकॉर्ड को नष्ट करने पर कर्मचारियों का आक्रोश भड़का, बोर्ड अध्यक्ष बोले-शिक्षा बोर्ड में सुरक्षित है रिकॉर्ड

Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Employees' anger erupted over the destruction of HTET-2024 records, Board Chairman said - Records are safe in the education board
​भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर वीरवार सुबह 11:30 बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024 का रिकॉर्ड नष्ट किए जाने पर हंगामा हो गया। बोर्ड कर्मचारियों ने काम छोड़कर मुख्य गेट पर एकत्र होकर इसका पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि रिकार्ड को नष्ट करना नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के महासचिव सोमबीर पूनिया ने कहा कि एचटेट-2024 की ओएमआर सीट को नष्ट करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। कर्मचारियों ने ओएमआर सीट नष्ट किए जाने का विरोध करते हुए हड़ताल का एलान भी कर दिया। बोर्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रशासन पर गलत तरीके से एचटेट का रिकार्ड नष्ट किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आनन-फानन में एचटेट का किया जा रहा रिकार्ड नष्ट

बोर्ड कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन-2024 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को आनन-फानन में नष्ट करने पर तुला हुआ है। इस तरह से रिकार्ड को नष्ट करना नियमों का उल्लंघन है। कर्मचारियों ने जांच पूरी होने तक रिकॉर्ड को नष्ट नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.31 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी एचटेट परीक्षा
एचटेट -2024 के तीनों लेवल में कुल 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसका परिणाम 14 प्रतिशत रहा था। इनमें से करीब 47 हजार परीक्षार्थियों को को सफलता मिली थी। परीक्षा परिणाम परीक्षा के 101 दिन उपरांत घोषित हुआ था। लेवल-1 प्राइमरी टीचर व लेवल-2 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर में क्रमशः 16.2 व 16.4 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे जबकि लेवल-3 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा में सिर्फ 9.6 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी।

परीक्षा रिकार्ड नष्ट करने के संबंध में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। परीक्षा रिकार्ड नष्ट कराने के संबंध में लगाए गए आरोप निराधार तथा तथ्यों से परे हैं। पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है तथा कोई भी नष्ट नहीं किया गया है। अब शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 की तैयारियों में जुटा है।
डॉ पवन शर्मा अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed