फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees absent from the interrogation center, toilets, locks were hanging on

पूछताछ केंद्र से कर्मचारी नदारद, शौचालयों पर लटके मिले ताले

Mon, 28 Jul 2014 12:47 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Mon, 28 Jul 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्हें पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं मिला वहीं शौचालयों पर भी ताले लटके मिले। रेलवे स्टेशन पर अन्य अव्यवस्थाएं भी सामने आई। दैनिक रेल यात्री संघ ने भी सांसद को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के समक्ष आ रही समस्याओं से रूबरू कराया। सांसद ने इन अव्यवस्थाआें व समस्याओं पर रेलवे मंत्री व अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


25 मिनट में सामने आई कई अव्यवस्थाएं
सांसद धर्मबीर सिंह ने सुबह करीब 25 मिनट रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनके दौरे के दौरान कई अव्यवस्थाएं नजर आई। शुरुआत हुई एंट्री प्वाइंट से। यहां पूछताछ केंद्र खाली पड़ा था। आगे बढे़ तो शौचालयों पर ताले लटके मिले। वेटिंग रूम भी बंद था। प्लेटफार्म दो पर तो शौचालय ही नहीं था। पीने का पानी भी ठंडा नहीं था। दैनिक रेल यात्री संघ ने भी सांसद को अव्यवस्थाओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन


संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने सांसद को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर जाम लगा रहता है। ऑटो चालक यात्रियाें को निकलने भी नहीं देते। टिकट खिड़की के बाहर लगे एयर कूलर नहीं चल रहे है। तत्काल टिकट खिड़कियों पर दलालों का कब्जा रहता है। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर बने प्रतीक्षा कक्ष, रिटायरिंग रूम जैसी मूलभूत सुविधाएं पिछले दस महीने से खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद व प्रधान ने सिरसा एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस जैसी मुख्य गाड़ियों की अव्यवस्था, प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 के मध्य खाली पड़ी जगह पर दो नए प्लेटफार्म बनवाने पर भी चर्चा की। दिल्ली से चलकर रेवाड़ी से भिवानी होती हुई भटिंडा को जाने वाली रेल गाड़ियों का भी प्रस्ताव रखा गया।


इस पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सभी समस्याओं जो जल्द ही दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरीश गोस्वामी, कृष्ण महता, रमेश भोला, रामप्रसाद राठौर, राजकुमार दिनोदिया, राजीव, अभिषेक बंसल, संतोष, सुनील, महेश मगलां, बनारसी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed