फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Email of Haryana School Education Board Chairman and help desk of board headquarters hacked

Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष व बोर्ड मुख्यालय की एचटेट हेल्प डेस्क की ईमेल हुई हैक

Tue, 12 Dec 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष व बोर्ड मुख्यालय की हेल्प डेस्क की ईमेल हैक हो गई है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।  हैकर्स अभ्यार्थियों से संदेश भेजकर पैसे मांग रहा है, बोर्ड अध्यक्ष के रिश्तेदारों से भी की पैसे की डिमांड की गई है। 

विज्ञापन
Email of Haryana School Education Board Chairman and help desk of board headquarters hacked
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी हेल्प डेस्क ई मेल helpdeskhtet2023@gmail.com को शरारती तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है। इसकी भनक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों को लगी तो अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पीवी यादव की पर्सनल ईमेल को भी हैकर्स ने हैक कर रिश्तेदारों से पैसे देने की रिक्वेस्ट भेजे जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के सभी अभ्यर्थियों को भी आगाह किया है कि इस ई-मेल से प्राप्त किसी भी संदेश या किसी भी राशि की मांग को स्वीकार न करें। एचटेट अभ्यर्थी कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए हेल्प डेस्क ईमेल helpdeskhtet2023@gmail.com जारी किया गया था। इस पर एचटेट अभ्यर्थी अपनी आपत्ति और दावे दर्ज कराने के साथ-साथ एचटेट से जुड़ी जानकारी हासिल कर रहे हैं। हैकर्स ने इस ईमेल के जरिए काफी अभ्यर्थियों के पास ठगी की नीयत से फर्जी संदेश बोर्ड की तरफ से भेजे हैं, जिनमें किसी से 200 तो किसी से 500 रुपये की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को भ्रमित करने के लिए हैकर्स ने संदेश को इस तरह से भेजा है कि उसे जरा भी शक न हो की ये बोर्ड ने नहीं भेजा है। ऐसे में बोर्ड प्रशासन भी ईमेल हैक होने के बाद तुरंत हरकत में आ गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने तुरंत प्रभाव से बोर्ड मुख्यालय की आईटी सेल को अलर्ट कर दिया है। वहीं इस मामले की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक को दी है।


ईमेल हैकर्स ठगी की नीयत से अभ्यर्थियों के पास झूठे संदेश भेज रहा है। उनकी व्यक्तिगत ईमेल आईडी को भी सोमवार शाम को हैकर्स ने हैक कर लिया है। हैकर्स उनके नजदीकी रिश्तेदारों के पास पैसे डालने के संदेश भी भेज रहा है। इन दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस अधीक्षक भिवानी को दी गई है। वहीं बोर्ड भी हैक हुई ईमेल को दुरुस्त कराने में जुटा है। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed