फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity shok, one die, police case file

करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 20 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
electricity shok, one die, police case file
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर पंखे का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे करंट लगने के बाद जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार शाम को शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक विकास अपने निर्माणाधीन मकान में दीवारों की पानी से तराई करने के बाद गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा चला रहा था। जैसे ही उसने पंखा ऑन किया तो उसका करंट जमीन में दौड़ गया, जिसकी वजह से विकास बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे बेसुध हालत में जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। मृतक दो भाई थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed