फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity problam, road jam, angry, police

बिजली के अघोषित कटों को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली के अघोषित कटों को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव जमालपुर के हांसी-तोशाम मार्ग पर करीब 45 मिनट तक रोड जाम किया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे गांव जमालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के अघोषित कटों के चलते उनका जीना मुहाल हो गया है। 24 घंटों में से मुश्किल से 3 या 4 घंटे ही बिजली मिल पाती है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए हांसी-तोशाम मार्ग पर वाहनों को तिरछा खड़ा करके जाम लगाए रखा। पौने घंटे बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों को प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। लगभग पौने तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed