फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity pole, farmers, protest

पावर ग्रिड के पोल लगाने के विरोध में उतरे ग्रामीण, रुकवाया काम

Fri, 08 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
electricity pole, farmers, protest
भिवानी। तय अनुसार मुआवजा न दिए जाने से खफा प्रह्लादगढ़ गांव के ग्रामीणों ने नीमड़ीवाली पावर प्लांट के लिए पोल लगाने के कार्य का विरोध करते हुए रुकवा दिया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बावजूद पोल नहीं लगाने दिया। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर उपायुक्त से भी मिला। शाम होने तक भी ग्रामीण नहीं माने तो पोल लगाने की कार्रवाई टालनी पड़ी। जिसके बाद अब पावर ग्रिड के अधिकारियों को बुलाया गया है। मामले में शुक्रवार को बैठक होगी। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नीमड़ीवाली गांव में पावर ग्रिड है। जिसके लिए नीमड़ीवाली के अलावा आसपास के गांवों प्रह्लादगढ़, धिराणा, ढाणा नरसान आदि में भी पोल लगाए गए है। प्रह्लादगढ़ गांव की सीमा में एक पोल लगाना बाकी है और तारों की खिंचाई का काम लंबित है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस फोर्स के साथ कर्मचारी टावर लगाने गए तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। जिस कारण यहां हंगामा मचा। अधिकारी पुलिस कार्रवाई की बात भी करते नजर आए। बाद में सरपंच विनोद कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त जयबीर सिंह से मिला। इस मामले पर बातचीत हुई। जिसके बाद शुक्रवार को पावर ग्रिड अधिकारियों से बैठक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी यहां विवाद उठा था और उस समय तत्कालीन उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में पावर ग्रिड के अधिकारी भी मौजूद थे। उस समय बड़े पोल के लिए किसानों को साढ़े चार लाख और छोटे पोल के लिए किसान को साढ़े तीन लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात हुई थी। मगर अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक किसी किसान को मुआवजा नहीं मिला है। उपायुक्त से मिले थे, जिसमें शुक्रवार को पावर ग्रिड के अधिकारियों को बुलाया गया है। ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल में सरपंच के अलावा पंच लाल सिंह, सतबीर, विनोद कुमार, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed