{"_id":"5e03a7df8ebc3e87d6158de2","slug":"electricity-minister-reached-city-bhiwani-news-rtk534144092","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग बिल भरने की डालें आदत : रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग बिल भरने की डालें आदत : रणजीत चौटाला
विज्ञापन
28 फोटो भिवानी पहुंचने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का स्वागत करते हुए निगम महाप्रबंधक राजकु
- फोटो : Bhiwani
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि हम बिजली की बेहतर सुविधा देंगे मगर लोग बिल भरने की आदत डालें। उन्होंने बिजली के तारों को लेकर हुए सुधार को लेकर खुद की मेहनत बताई। उन्होंने मार्च तक सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की बात कही और कहा कि तीन महीने में सिरसा व फतेहाबाद जिलों में नशा खत्म हो जाएगा। बिजली मंत्री बुधवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल के पिता के निधन पर शोक जताने भिवानी पहुंचे थे। भिवानी पहुंचने पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल महाप्रबंधक राजकुमार जाजौरिया ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम 24 घंटे बिजली देंगे, बस लोग बिल भरने की आदत डालें। लोगों को बिल भरने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर जिला में बिजली पंचायत करेंगे। साथ ही कहा कि किसानों को बिल माफी करवानी हैं तो बैठ कर बात करें। जो भी संभव होगा वो राहत व मदद की जाएगी।
बिजली के तारों को बदलने, ढीले तारों को ठीक करने आदि को लेकर बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली तारों में हुए सुधार को लेकर आज सुशासन दिवस पर जो सराहना हुई है, वो हमारी हुई है। उन्होंने किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने को लेकर किए सवाल पर कहा कि विभाग के पास 8200 कनेक्शनों के लिए आवेदन आए हुए हैं। जिनमें से 2700 कनेक्शन फरवरी अंत तक और बाकी मार्च में जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं सिरसा में बढ़ते नशे को लेकर सवाल पर कहा कि नशे पर लगाम लगाने को लेकर की गई सख्ती के परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले सात सालों में नशे पर इतनी लगाम नहीं लगी जो पिछले एक महीने में लगी है। चौटाला ने कहा कि अगले तीन महीनों में सिरसा व फतेहाबाद जिलों में नशे पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी। साथ ही कहा कि एक महीने में नशे को लेकर हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी सिरसा एसपी एक सप्ताह में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा करेंगे।