{"_id":"579611a54f1c1b356421e202","slug":"electricity-line-improvment","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
बौंदकलां फीडर के गांवों में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने 11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन का मेंटीनेंस का कार्य शुरू करवा दिया है। 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास से लेकर बौन्दकलां तक करीबन 6 किलोमीटर लंबी लाइन है। इसके साथ ही यह लाइन गांव रणकोली, बौंदखुई से होते हुए बौंदकलां में पहुंचती है।
11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में बार बार फॉल्ट आने की समस्या से निजात देने के लिए लाइन की मेंटीनेंस का काम शुरू करवा दिया है। जिससे कि लाइन सुचारू रूप से चलाई जा सकें। लाइनमैन जिले सिंह ने बताया कि लाइन के ऊपर से जाने वाले पेड़ों की टहनियों को कटवाने का काम भी किया जा रहा है। पेड़ों की टहनियों के जरीये बरसात के दिनों में वृक्ष में करंट भी आ सकता है। इसके साथ ही लाइन भी ब्रेक डाउन हो जाती है।