{"_id":"582ca9b44f1c1b7c228ffd37","slug":"electricity-department-six-days-bill-five-carore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खाते में छह दिन में आए पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खाते में छह दिन में आए पांच करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद बेशक आम आदमी दुश्वारियों से जूझ रहा है, लेकिन कुछ सरकार विभागों को नोट बंदी रास आ रही है। इस फैसले के बाद बिजली विभाग, लैंड मोरगेज बैंक समेत कई विभागों के डिफॉल्टर लाइन पर आ गए हैं। छह दिन में बिजली विभाग के खजाने में पांच करोड़ जमा कराए तो लैंड मॉरगेज बैंक में डिफॉल्टरों ने एक करोड़ चुकाए।
पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद डिफॉल्टरों को अचानक बिजली विभाग की बकाया राशि याद आई। नौ से लेकर 14 तारीख के बीच विभाग में 2.85 करोड़ रुपये का डिफॉल्टिंग अमाउंट जमा हुआ। इसी अवधि के दौरान 2.05 करोड़ रुपये करेंट बिल अमाउंट जमा हुआ। यानी, छह दिन में लगभग पांच करोड़ रुपये विभाग के खाते में जमा हुए।
रोचक बात यह है कि डिफॉल्टिंग अमाउंट जमा कराने में शहर के लोग आगे रहे। 2.85 करोड़ में से 1.76 करोड़ रुपये शहरी क्षेत्र से जमा हुए तो 1.08 करोड़ रुपये ग्रामीण इलाके से जमा हुए।
विज्ञापन
लैंड मॉरगेज बैंक गदगद
नोट बंदी के बाद भिवानी जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (लैंड मोरगेज बैंक) के अधिकारी बेहद खुश हैं। घरों की चौखट पर चक्कर लगाने के बावजूद फूटी कौड़ी न देने वाले क्रोनिक डिफॉल्टर अचानक खुद-ब-खुद बैंक आकर बकाया राशि चुकाने लगे हैं। डिफॉल्टरों ने केवल छह दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये बैंक में जमा कराए।
परिषद और पब्लिक हेल्थ में सुस्ती
नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ विभाग में बकाया राशि जमा कराने में लोगों की रूचि कम नजर आ रही है। नगर परिषद में बीते एक सप्ताह में केवल 2.75 लाख रुपये लोगों ने जमा कराए। पब्लिक हेल्थ में केवल 15 हजार रुपये की रिकवरी हुई। पब्लिक हेल्थ विभाग इस मौके को भुनाने के लिए दो दिन से शहर में मुनादी करा रहा है।