फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity department, JE, two workers, injured

बिजली चोरी पकडने गए जेई सहित दो कर्मचारियों पर बरसाईं ईंटें

Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
electricity department, JE, two workers, injured
जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए घायल बिजली कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
गांव गुजरानी में बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली निगम के कर्मचारियों पर ईंट व लाठी डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। मारपीट में बिजली निगम के जेई व एएलएम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी प्रॉपर्टी डीलर घायल है। उसने बिजली निगम के कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे का है। बिजली निगम के सब डिविजन नंबर एक में कार्यरत जेई जलेसिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी टीम के साथ गांव गुजरानी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। जब वो गांव में पहुंचे तो उन्होंने गली में एक घर में चोरी के लिए गई हुई बिजली के तार देखे। वे उसकी वीडियो बनाने लगे। उसके बाद जब वो आरोपी व्यक्ति के घर जाकर जांच करने लगे तो अचानक ही आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसके कारण जेई जलेसिंह और एएलएम रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य टीम के सदस्यों ने उनका बीच बचाव कर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से गांव गुजरानी निवासी 27 वर्षीय कुलदीप घायल है। कुलदीप के भाई सुनील ने बताया कि कुलदीप प्रॉपर्टी डीलर है। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे उनके घर की छत पर चार पांच अज्ञात व्यक्ति घुस गए। अचानक से छत पर आवाज आने के कारण कुलदीप ने आरोपी व्यक्तियों का विरोध किया तो उन्हों रॉड से कुलदीप पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसके हाथ की उंगलियों में चोटें आई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडेे बरसे। छत पर झगड़े का शोर सुनकर परिजनों ने उनका बीच बचाव करवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed