{"_id":"603bf1198ebc3ec4477c4899","slug":"electricity-cut-people-tence-electricity-department-bhiwani-news-rtk597706358","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे का बिजली कट, छह घंटे बाद भी नहीं हुई बहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे का बिजली कट, छह घंटे बाद भी नहीं हुई बहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का मरम्मत कर रहे कर्मचारियों को निर्देश देते जेई बालकिशन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहरी फीडरों पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिनभर बिजली गुल रही। निगम अधिकारियों ने रविवार को इलेवन केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के लिए चार घंटे का कट लिया था, मगर छह घंटे बाद भी अधिकांश शहर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। शहर के 132 केवी पावर हाउस से आठ फीडर दिनभर बंद रहे। मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बिजली कट का परमिट लिया था। मगर शाम चार बजे तक तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह से प्रभावित हुए। छुट्टी के बावजूद लोग अपने जरूरी घरेलू कार्य नहीं निपटा पाए।
बीटीएम रोड स्थित पुराना 132 पावर हाउस से आठ शहरी फीडरों का संचालन किया जा रहा है। शहरी दायरे के आठ फीडरों पर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रखने का परमिट लिया था। मगर विभिन्न शहरी फीडरों पर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। पावर सब स्टेशन पर भी बड़े ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य किया गया। ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के कार्य की निगरानी करने वाले कर्मचारियों ने भी इलेवन केवी फीडर बंद रहने की वजह से इन ट्रांसफार्मरों की जांच की और बाहरी दायरे की साफ सफाई भी कराई।
यहां दिनभर गुल रही बिजली
शहर की जगत कॉलोनी, हांसी गेट, महम गेट, नई बस्ती, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी, जिला सामान्य अस्पताल क्षेत्र, बीटीएम चौक क्षेत्र, नया बाजार, गांव प्रेमनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, टीआईटी कॉलोनी, हांसी रोड जिला कारागार तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
वर्जन-
पावर सब स्टेशन से संचालित होने वाले सभी आठ शहरी फीडरों की इलेवन केवी लाइनों पर मेंटेनेंस के लिए सुबह दस से दो बजे तक परमिट लिया था। इस दौरान पावर सब स्टेशन से सभी फीडरों को निर्धारित समय तक बंद रखा गया। फीडरों पर मम्मत कार्य का जिम्मा फील्ड कर्मचारियों पर है। उन्हें कार्य पूरा होने पर ही सब स्टेशन से आपूर्ति फीडरों पर बहाल की जाएगी।
- बालकिशन इंचार्ज 132केवी पावर सब स्टेशन बीटीएम रोड भिवानी।