फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly couple died in a collision between a Bolero and a bus

Bhiwani News: बोलेरो-बस की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल

Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple died in a collision between a Bolero and a bus
भिवानी। गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार रात 11 बजे खाटूश्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती के बेटे और बहू को भी गंभीर चोटें लगी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ की नेहरू काॅलोनी निवासी रविंद्र (35) अपनी पत्नी सुनीता (32), 72 वर्षीय पिता मुरारीलाल और 68 वर्षीय मां रामरती समेत दो बच्चों को साथ चार पहिया में राजस्थान के श्री खाटूश्याम धाम गया था। रात में वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वापस भिवानी के रास्ते बहादुरगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो रविंद्र ने अपनी गाड़ी को वहां स्पीड ब्रेकर पर धीमी कर दिया।
विज्ञापन




इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी चार पहिया में टक्कर मार दी। इस कारण चार पहिया में सवार परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रामरती देवी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रामरती ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। रविवार को सदर पुलिस ने बुजुर्ग का भिवानी में तो महिला का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया गया। इस हादसे में रविंद्र और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हैं। खरक कलां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुरारीलाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे रवींद्र के बयान दर्ज कर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - धर्म सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed