फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight new cases of dengue were reported in the district, the figure reached 43.

Bhiwani News: जिले में डेंगू के आठ नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 43

Tue, 22 Oct 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Eight new cases of dengue were reported in the district, the figure reached 43.
भिवानी। जिले में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है। हालांकि संभावित डेंगू मरीज मिलने वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा एक्टिविटी के साथ घर-घर बुखार मरीजों की भी जांच करा रहा है। लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले में डेंगू के पिछले साल 278 केस सामने आ चुके थे, लेकिन इस बार अक्तूबर में अब तक 43 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इस समय मच्छर जनित बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बना है। क्योंकि हवा में भी कीट पतंगों की संख्या के साथ मच्छर ज्यादा हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पानी ठहराव वाली जगहों पर लारवा को खत्म कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की रेपिड एक्शन टीमों के साथ फील्ड कर्मचारियों को काम पर लगा चुका है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी शहरी दायरे में लगातार डेंगू केस बढ़ रहे हैं। वहीं नगर परिषद ने भी कई इलाकों में अब तक फॉगिंग नहीं कराई है। जिसकी वजह से भी डेंगू का डंग लोगों की सेहत पर अपना असर छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पाॅजिटिव मिले मरीजों का उपचार जिला नागरिक अस्पताल के स्पेशल वार्ड में कराया जा रहा है। निजी लैब संचालकों को भी सख्त हिदायतें हैं कि कोई भी डेंगू पॉजिटिव केस सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, वहीं आम लोगों का भी आह्वान किया जा रहा है कि वे अपने आसपास पानी का ठहराव न होने दें।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article