फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight more dengue patients were found, the figure was 119

Bhiwani News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले, आंकड़ा हुआ 119

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Eight more dengue patients were found, the figure was 119
भिवानी। जिले में डेंगू मच्छर के डंक का कहर लगातार बढ़ रहा है। पिछले आठ दिन में डेंगू के आठ मरीज सामने आए हैं। जबकि नागरिक अस्पताल की ओपीडी में डेंगू आशंकित रोजाना पांच से सात मरीज आ रहे है, जिनके सैंपल चिकित्सक जांच के लिए लैब में भेजे रहे हैं। वहीं, चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही सावधानी रखने का परामर्श भी दे रहे हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 119 हो गई है, जिसमें शहरी क्षेत्र के 63 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 56 मरीज मिले है। डेंगू जांच के लिए अब तक 2133 सैंपल लिए हैं जिनमें से 119 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मलेरिया की जांच के लिए अब तक 144527 ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मलेरिया संक्रमित मिला एक मरीज स्वस्थ हो चुका है। डेंगू मरीज का लारवा मिलने पर 1694 को चेतावनी नोटिस दिया है। नागरिक अस्पताल में भी कई जगह पानी जमा है जोकि डेंगू मच्छर को न्यौता देने का काम कर रहा है। अस्पताल के सीवर ठप होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष के अनुसार डेंगू, मलेरिया मरीजों के आंकड़े
वष-मलेरिया मरीज-मौत-डेंगू मरीज-मौत
2015-41-00-601-00
2016-211-00-17-00
2017-65-00-85-00
2018-70-00-05-00
2019-03-0013-00
2020-01-00-49-00
2021-00-00-356-0
2022-01-00-119-00
---------------
सीएचसी अनुसार डेंगू मरीजों के आंकड़े
सीएचसी मरीज
शहरी 63
धनाना 16
तोशाम 23
लोहारू 01
कैरू 04
मानहेरू 11
मीरान 00
जमालपुर 01
इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक मरीज
शहर में हालु मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी, जाट कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड, बाबा जहरगिरी गली, ब्रह्म कॉलोनी, बावड़ी गेट, ढोबी तालाब, विकास नगर, घंटा घर, बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पटेल नगर, विद्या नगर, डाबर कॉलोनी, सेक्टर 13, शिव नगर, हनुमान गेट, भारत नगर, हांसी गेट, श्यामपुरा ढाणी, हाउसिंग बोर्ड, न्यू भारत नगर, सेवा नगर, उत्तम नगर, नया बाजार, दिनोद गेट, बाडी मोहल्ला, चौखानी स्टेट, लोहड़ बाजार, चिरंजीव कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, हालु बाजार, कीर्ति नगर, दादरी गेट, एमसी कॉलोनी, रूद्रा कॉलोनी, कोंट रोड में मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गांव खरक कलां, राजपुरा खरकड़ी, खरक खुर्द, बापोड़ा, देवसर, धीराना, पालुवास, धनाना, तोशाम, जाटूलोहारी, बीरण, कितलाना, जूई खुर्द, धनाना, राजगढ़, दुल्हेड़ी, हालुवास, बहल, रेवाड़ी खेड़ा, बलियाली, रोड़ा, गोविंदपुरा, उमरावत में मरीज मिले है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर करवाई फॉगिंग
डेंगू से बचाव के लिए सेक्टर 13, सेक्टर 23, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, लोहड़ चौपड़ा, भारत नगर, नीम चौक, बाग कोठी, ताइयान पाना, एमसी कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, बाबा नगर, न्यू बस्ती, सीआईडी ऑफिस, कोर्ट रोड, पटवार खाना, हालु मोहल्ला, उत्तम नगर, दादरी गेट, रामलीला ग्राउंड, नेकीराम सभागार, किरोड़ीमल पार्क, राजीव कॉलोनी, डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस, न्यायिक परिसर, जगत कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, राम नगर, बीटीएम कॉलोनी, जाटू लोहारी, विजय नगर, तोशाम, देवराला, आलमपुर, झावरी, बवानीखेड़ा में फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 142 टीमें एंटी लारवा व फीवर मास सर्वे में जुटी है। डोर टू डोर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सफाई का ध्यान रखें। कहीं पर भी पानी जमा न होने दें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed