{"_id":"6a88952f567809a02205a80c","slug":"eight-matches-finalized-at-the-agrasen-matrimonial-cell-four-couples-formed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155801-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ में आठ रिश्ते तय, चार युवक-युवतियों के जोड़े बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ में आठ रिश्ते तय, चार युवक-युवतियों के जोड़े बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अग्रवाल समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते तय करने के लिए एक जुलाई को कमला भवन में शुरू किए गए अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ के माध्यम से अब तक चार युवकों और चार युवतियों के रिश्ते सफलतापूर्वक तय हो चुके हैं। समाज के लोगों को विवाह संबंधों के लिए साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल की शुक्रवार को कमला भवन स्थित प्रकोष्ठ के स्थायी कार्यालय में समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन प्रकोष्ठ के मंत्री सुरेंद्र जैन एडवोकेट ने किया। उन्होंने सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रकोष्ठ की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों से आठ रिश्ते तय होना प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामदेव तायल और संयोजक दीपक गर्ग ने समाज के सक्षम लोगों से इस सामाजिक कार्य के लिए नियमित रूप से समय देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समाज के लोग कमला भवन पहुंचकर उपलब्ध बायोडाटा देखें और उपयुक्त तालमेल होने पर दोनों पक्षों से बातचीत कर रिश्ते तय कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस पहल को और विस्तार दिया जा सकता है। बैठक में सुरेंद्र जैन, सुंदरलाल अग्रवाल, दीपक गर्ग, नरेश बंसल और सुभाष जैन मौजूद रहे।