{"_id":"929ce95124193e2534d0d0d451458bb2","slug":"eight-days-later-head-mumbled-municipal-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद कुर्सी पर बैठे नप प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बाद कुर्सी पर बैठे नप प्रधान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन बनने के आठ दिन बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन भवानी प्रताप ने कार्यभार संभाला। नोटिफिकेशन नहीं आने के चलते उनके पदभार का कार्य लटका हुआ था। शुक्रवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और सभी पार्षदों की मौजूदगी में भवानी प्रताप ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
कार्यभार संभालने से पहले नगर परिषद में हवन किया गया। जिसमें चेयरमैन भवानी प्रताप के अलावा विधायक घनश्याम सर्राफ, पार्षदों व शहर के गणमान्य लोगों ने आहुति डाली।
विज्ञापन
कुर्सी संभालते हुए चेयरमैन भवानी प्रताप ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर की सभी समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाना प्राथमिकता होगी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी सभी पार्षदों से मिलकर समस्याएं उन्हें बताने की बात कही ताकि उनका समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा व सेवा देवी ढिल्लो, पार्षद वीरेंद्र टोनी, नरेंद्र तंवर, निरंजन वाल्मीकि, करनेल बागड़ी, शिव कुमार, प्रकोश गोठवाल, उमाकांत भोली, विजय शांडिल्य, बिल्लू बादशाह, मनोज शेंटी, जगदीश, अनिल सिवाच, शीला गौरा, नरेंद्र, ललित, करनेल बागड़ी, बृजलाल, पूर्णचंद आजाद, हरिराम, कृष्ण प्रजापत, अनिल कुमार, छात्र नेता संपूर्ण सिंह, आदि मौजूद थे।
सफाई कर्मचारियों का मुद्दा फिर उठा
वार्ड 18 में सफाई समस्या के कारण पार्षद मीनू रानी ने इस्तीफा दे दिया था। जिसे नामंजूर कर दिया गया। भवानी प्रताप के कुर्सी संभालने के समय भी यह मुद्दा उठा। पार्षदों ने कहा कि किसी वार्ड में तो सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा है और किसी में एक-दो भी नहीं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट का मुद्दा भी उठा। स्ट्रीट लाइट लगाने के टेंडर भी हो चुके और ऑर्डर नहीं हुआ। चेयरमैन ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की बात कही।