फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eid-ul-Adha celebrated with devotion

Bhiwani News: अकीदत के साथ मनाया ईद-उल-अजहा

Fri, 29 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha celebrated with devotion
ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन के सामने नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। 
भिवानी। शहर के ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन के सामने वीरवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पारंपरिक अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों का तांता लगा रहा, जहां हर चेहरे पर त्योहार की रौनक और दिलों में देश के प्रति मोहब्बत नजर आई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी और खुशियां बांटीं।
विज्ञापन

सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यह नमाज प्रसिद्ध धार्मिक गुरु मौलाना हबीबुल रहमान ने मुकम्मल करवाई। नमाज के बाद मौलाना ने खुतबा पढ़ा और मुल्क में अमन, शांति, खुशहाली तथा मजबूत भाईचारा बनाए रखने के लिए अल्लाह ताला के हुजूर में विशेष दुआएं मांगी। उन्होंने युवाओं को एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश देते हुए नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और समाज निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मस्जिद कमेटी के प्रधान जोरावर अली ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। हमारी सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां विभिन्न धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। हम सभी मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों को मनाते हैं और खुशियों को दोगुना करने का काम करते हैं। यही साझा संस्कृति और ताना-बाना हमारे देश की असली ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरावर अली ने इस्लामी मान्यताओं का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में पहली बार कुरान नाजिल हुई थी। इसके बाद मक्का से पैगंबर मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-अजहा के उत्सव की शुरुआत हुई थी। यह परंपरा हजरत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के दौर से लेकर आज तक पूरी शिद्दत और श्रद्धा के साथ चली आ रही है।
इस दौरान पूरी व्यवस्था को सुचारु, शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की भूमिका बेहद सराहनीय रही। मस्जिद कमेटी ने कानून-व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के बेहतरीन तालमेल और सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर हनीफ अली, हफीजुल्लाह, तय्यब अली, बंटी अली, नसीब अली, नसीरुद्दीन, मुनीर खान, यासीन खान, शरीफ खान, जाकिर हुसैन, रोशन अली, सुमित भाटिया और सुगनपाल बजाना मौजूद रहे। संवाद


गुजरानी में ईद पर जुटे हिंदू, मुस्लिम और सिख, लिया गोहत्या न करने का संकल्प
चांग(भिवानी)। गांव गुजरानी स्थित मस्जिद से अनेकता में एकता की प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई है। जिसने पूरे समाज को सांप्रदायिक सौहार्द का एक नया रास्ता दिखाया है। वीरवार को बकरीद पर गांव की मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में केवल मुस्लिम समाज के लोग ही नहीं, बल्कि हिंदू और सिख समाज के प्रबुद्ध नागरिक और किसान नेता भी एकत्रित हुए। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने गोहत्या न करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी लोगों ने एक सुर में न केवल गले मिलकर ईद की बधाई दी बल्कि देश में अमन-चैन और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू, मुस्लिम और सिख समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से गोहत्या न करने का संकल्प लिया और मांग की कि गाय के नाम पर होने वाली राजनीति और हिंसा को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

इस आयोजन में पहुंचे विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों के नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व किसान नेता अनिल बामला ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि हमारे देश की आत्मा, संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। गुजरानी की मस्जिद से जो हिंदू, मुस्लिम और सिख भाइयों ने मिलकर गोहत्या न करने का संकल्प लिया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
इस अवसर पर सरदार राकेश सांगवान, मुकेश कुमार अमरावत, हाजी निसार मौलवी गुजरानी, यासीन, प्रवीण, सलीम, नूरदिन, रमजान पहलवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed