फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Efforts to make Haryana Board examinations cheating free

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलरहित बनाने के लिए कवायद

Fri, 07 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Efforts to make Haryana Board examinations cheating free
नकल रहित परीक्षाओं के संचालन के लिए प्राचार्यों से ऑनलाइन बैठक करते बोर्ड सचिव अजय चौपड़ा। 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र 2024-25 की परीक्षाओं को नकलरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। नकल उन्मूलन अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने प्रदेशभर के 1500 स्कूलों में प्राचार्यों, मुख्य अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

संवाद करने से पूर्व बोर्ड सचिव ने राजकीय उच्च विद्यालय ढाणा नरसान के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक समाजशास्त्र प्रवक्ता सुरजीत शर्मा द्वारा नकल उन्मूलन के लिए छात्रों को प्रेरित करने वाली वीडियो का विमोचन किया। वीडियो को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा तथा सभी बोर्ड से संबंधित सोशल मीडिया ग्रुप में डाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया जाए, साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित बनाया जाए, ताकि आने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी पहले से ही तैयार हो पाएं। बोर्ड सचिव ने नकल उन्मूलन के अलावा नशा मुक्त विद्यालय और नशामुक्त विद्यार्थी अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने अपने संवाद के दौरान अध्यापकों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed