फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Department released funds to schools studying under Rule 134A and Chirag in private schools.

Bhiwani News: शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में नियम 134ए व चिराग के तहत पढ़ाई करने वाले स्कूलों को जारी किया फंड

Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Education Department released funds to schools studying under Rule 134A and Chirag in private schools.
भिवानी। नियम 134 ए और चिराग योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ रहे बच्चों की बकाया राशि शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। यह जानकारी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार एसोसिएशन शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में मिल रहा था।
विज्ञापन

राम अवतार ने कहा कि चिराग योजना के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए 37,81,930 रुपये जारी किए गए हैं। जिनमें भिवानी जिले के लिए 5,64,000 रुपये जारी किए है। भिवानी जिले में बवानी खेड़ा ब्लॉक के लिए 3,05,400 रुपये, तोशाम ब्लॉक के लिए 23,100 रुपये, सिवानी ब्लॉक के लिए 71,500 रुपये और भिवानी ब्लॉक के लिए 1,64,400 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रामअवतार शर्मा ने कहा कि सत्र 2015 से 2022 तक के लिए कुल 4,25,07,100 रुपये जारी किए गए हैं। जिसमें भिवानी जिले में बहल ब्लॉक के लिए 4,32,400 रुपये, बवानीखेड़ा ब्लॉक के लिए 6,95,000 रुपये, तोशाम ब्लॉक के लिए 8,68,200 रुपये, सिवानी ब्लॉक के लिए 22,67,200 रुपये और भिवानी ब्लॉक के लिए 3,75,29,300 रुपये, कैरू ब्लॉक के लिए 4,24,200 रुपये, लोहारू ब्लॉक के लिए 2,90,800 रुपये जारी किए गए हैं। सत्र 2022-23 के लिए भिवानी जिले के प्राइवेट स्कूलों में 134 ए के तहत पढ़ रहे बच्चों के लिए कुल 10,94,940 रुपये जारी किए गए हैं। इसमें बहल ब्लॉक के लिए 41,400 रुपये, बवानीखेड़ा ब्लॉक के लिए 97,740 रुपये, तोशाम ब्लॉक के लिए 2,42,100 रुपये, सिवानी ब्लॉक के लिए 5,69,700 रुपये और भिवानी ब्लॉक के लिए 6300 रुपये, कैरू ब्लॉक के लिए 1,25,100 रुपये, लोहारू ब्लॉक के लिए 12,600 रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से बात करके ये सुनिश्चित किया है कि शुक्रवार शाम तक राशि सभी प्राइवेट स्कूलों के खातों में ट्रांसफर हो जाए। उन्होंने प्राइवेट स्कूल संचालकों से उन्होंने आग्रह किया कि यदि किसी स्कूल संचालक की बैंक डिटेल शिक्षा विभाग के पास अपडेट नहीं हैं तो वो संबंधित ब्लॉक एजुकेशन अफसर कार्यालय से संपर्क करके अपनी बैंक डिटेल अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed